Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiजब प्रदेश सरकार गिरनी नहीं, तो तीन निर्दलीयों ने वापस क्यों लिया...

जब प्रदेश सरकार गिरनी नहीं, तो तीन निर्दलीयों ने वापस क्यों लिया समर्थन?

Google News
Google News

- Advertisement -

मंगलवार को हरियाणा के राजनीतिक क्षितिज में जो कुछ देखने को मिला, उससे सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। हां, इससे भाजपा सरकार की साख पर जरूर थोड़ा बहुत बट्टा लगा। प्रदेश की सैनी सरकार अल्पमत में जरूर आ गई है। मंगलवार की सुबह खबर फ्लैश हुई कि चार निर्दलीय विधायक पूंडरी के रणधीर गोलन, चरखी दादरी के सोमवीर सांगवान, नीलोखेड़ी के धर्मपाल गांदर और बादशाहपुर के राकेश दौलताबाद सैनी सरकार से समर्थन वापस लेंगे। यह खबर आते ही प्रदेश का राजनीतिक तापमान बढ़ गया। लेकिन शाम को जब रोहतक में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रेस कांफ्रेंस में तीन ही निर्दलीय विधायक पहुंचे तो पता चला कि बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद बागी विधायकों में शामिल नहीं हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में ही सैनी सरकार से इस्तीफे और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई और इसके बाद मामला खत्म हो गया। सोशल मीडिया और चटपटी खबरों को परोसने वाले कुछ समाचार पत्रों को चटपटा मसाला मिल गया। सरकार से समर्थन वापस लेने वाले और समर्थन वापस लेने को प्रेरित करने वाले दोनों इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकार नहीं गिराई जा सकती है।

यह भी पढ़ें : नमक की कीमत जरूर अदा कर देना

अल्पमत में होते हुए भी सरकार को किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है। इसका कारण सिर्फ एक नियम है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लोर टेस्ट पास किया है। ऐसी हालत में छह महीने से पहले उन्हें किसी भी तरह के फ्लोर टेस्ट से गुजरने की जरूरत नहीं है। सितंबर में छह महीने पूरे होंगे, इसके एक ही महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह सभी जानते हैं। फिर समर्थन वापसी का क्या तुक था? दरअसल, कांग्रेस और इन निर्दलीय विधायकों का मानना हो सकता है कि यदि इस समय सरकार को डिस्टर्ब किया गया, तो इसका प्रभाव 25 मई को दस लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान पर पड़ सकता है।

सैनी सरकार के अल्पमत में होने का प्रचार करके कुछ प्रतिशत वोट अपनी ओर खींचा जा सकता है। इसी रणनीति को अंजाम देने के लिए यह सब कुछ किया गया। बुधवार को जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करे, जजपा बाहर से उसका समर्थन करेगी। पहली बात तो यह है कि यह बात ही बेतुकी है। दूसरे जजपा के दस में छह विधायक बागी हो रहे हैं। जब से भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा है, छह विधायक नाराज हैं। इन नाराज विधायकों में से चार भाजपा के संपर्क में हैं, तो दो कांग्रेस के। ऐसी स्थिति में जजपा सिर्फ चार या छह विधायकों के साथ कांग्रेस के बहुमत कहां से दिला पाएगी?

Sanjay Maggu

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Recent Comments