Tuesday, October 15, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONJH ELECTION: कांग्रेस और झामुमो मिलकर लड़ेंगे झारखंड चुनाव

JH ELECTION: कांग्रेस और झामुमो मिलकर लड़ेंगे झारखंड चुनाव

Google News
Google News

- Advertisement -

झारखंड में कांग्रेस(JH ELECTION: ) ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठबंधन में लड़ेगी और सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द लिए जाने की उम्मीद है।

JH ELECTION: महतो ने कहा, हम राज्य में अपने घटक दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे

झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने कहा, ‘‘हम राज्य में अपने घटक दलों के साथ चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला जल्द किया जाएगा। हमें अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने का भरोसा है।’’ झामुमो ने भी विश्वास जताया कि उसका गठबंधन फिर से सत्ता में आएगा। इस बीच, पार्टी ने इस बात को लेकर चिंता जताई कि आखिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को यह कैसे पता था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को होगी। झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, ‘‘चुनाव की घोषणा थोड़ी जल्दी कर दी गई है लेकिन फिर भी हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि, हम जानना चाहेंगे कि शर्मा को कैसे पता था कि मंगलवार को चुनावों की घोषणा की जाएगी। यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।’’

सोरेन ने कहा, झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी शर्मा ने सोमवार को कहा था कि चुनाव की तारीखों की घोषणा मंगलवार को की जा सकती है। झामुमो के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने दावा किया कि झामुमो आगामी चुनावों में हार से डर रहा है। भाजपा ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग ‘‘अंतिम चरण’’ में है और उम्मीदवारों की पहली सूची चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर घोषित कर दी जाएगी। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। निर्वाचन आयोग (ईसी) मंगलवार को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त होने वाला है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

MAHARASHTRA-JH: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान

महाराष्ट्र में विधानसभा(MAHARASHTRA-JH:) चुनाव 20 नवंबर को एक चरण में होंगे, जबकि झारखंड में चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे,...

बोधिवृक्ष

मानव स्वभाव के पारखी थे अरस्तूअशोक मिश्रअपने समय काल में अरस्तू की गणना महान दार्शनिकों में होती थी। वह मकदूनिया के सम्राट सिकंदर के...

PUNJAB NEWS: पंजाब में खाद्य प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने की योजना

केंद्रीय खाद्य प्रोसेसिंग उद्योग मंत्री चिराग(PUNJAB NEWS: ) पासवान ने लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को सूचित किया कि उन्होंने पंजाब में खाद्य...

Recent Comments