Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeENTERTAINMENT News in Hindi - Deshrojanaगश्मीर महाजनी ने तोड़ी पिता के निधन पर चुप्पी , लोगों ने...

गश्मीर महाजनी ने तोड़ी पिता के निधन पर चुप्पी , लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Google News
Google News

- Advertisement -

Gashmeer Mahajani :
गश्मीर महाजनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करने के दौरान अपने पिता के निधन पर चुप्पी तोड़ी है। पिता के निधन के बाद गश्मीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

अभिनेता का पोस्ट
टीवी के शो इमली में काम कर चुके गश्मीर महाजनी पर इस वक्त दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में एक दुखद खबर के दौरान पता चला की उनके पिता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया है।अभिनेता के पिता पिछले करीब 8 महीने से पुणे में अकेले किराए के फ्लैट पे संदिग्ध अवस्था में मिले थे। पिता के निधन के उपरांत गश्मीर को काफी ट्रोल किया जा चूका था। अब अभिनेता ने इस पर पोस्ट शेयर कर चुप्पी तोड़ी है। गश्मीर ने पिता की आत्मा को शांति मिले इसके लिए दुआ भी की है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है की स्टार को स्टार ही रहने दिया जाए। वह और उनके साथी शांत रहकर इस बात पर ध्यान दे देंगे। अगर इसके बाद लोग उनसे नफरत करेंगे या गालियां देंगे तो आप सब का स्वागत है। उनके भगवान उनके पिता की आत्मा को शांति दें।

पिता को लेकर होगी सही समय पर बात
गश्मीर ने आगे लिखते हुए बताया की वह उनके पिता और और उनकी मां के पति थे और वह अपने पिता को सभी से बेहतर जानते है। शायद वह भविष्य में इस बारे में सही समय पर बात करेंगे। गश्मीर ने इसके बाद हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई।

तीन दिन बाद निधन का पता चला था
रिपोर्ट्स के हिसाब से अभिनेता के पिता का निधन 12 जुलाई को हुआ थ। उनके पिता अपने फ्लैट में अकेले रहते थे। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी थी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचने पर देखा तब उन्हें अभिनेता के पिता के निधन का पता चल गया था। जिसके बाद गश्मीर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था जिसके दौरान उन्हें यह कहा गया की अपने पिता को उन्होंने अकेले छोड़ दिया। रवींद्र महाजनी भी मराठी इंडस्ट्री के काफी फेमस एक्टर थे और वह कई मराठी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके थे। उन्हें मराठी इंडस्ट्री के विनोद खन्ना के नाम से जाना जाता था। उन्होंने मराठी के साथ ही बॉलीवुड में भी अपने काम से अपनी पहचान बनाई थी। वह अमिताभ बच्चन एवं संजय दत्त दोनों के साथ काम कर चुके है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments