Saturday, February 1, 2025
20.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaबोले राजनयिक- भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है महाकुम्भ

बोले राजनयिक- भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है महाकुम्भ

Google News
Google News

- Advertisement -

*महाकुम्भ-2025*

*हिंदू संस्कृति को समझने के लिए प्रयागराज आकर उत्सुक दिखे विभिन्न देशों के राजदूत*

*राजदूतों ने खुद को बताया सौभाग्यशाली*

*योगी सरकार व विदेश मंत्रालय द्वारा राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था पर जताई खुशी*

*महाकुम्भ नगर, 1 फरवरीः* महाकुम्भ-2025 में शनिवार को विभिन्न देशों के राजनयिकों व विदेशी अतिथियों का आगमन हुआ। 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिव्य-भव्य, नव्य महाकुम्भ को देख अभिभूत हो उठा। इन अतिथियों ने कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है। प्रयागराज पहुंचकर इन लोगों ने खुद को सौभाग्यशाली बताया। इन अतिथियों ने योगी सरकार व विदेश मंत्रालय द्वारा राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था पर खुशी भी जताई। वहीं प्रयागराज पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया।

*बहुत ही खास आयोजन है महाकुम्भ*
मुझे बहुत खुशी है कि राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था कर रहा है। महाकुंभ मेला बहुत ही खास आयोजन है, खासकर इस साल। इसलिए मैं हिंदू संस्कृति को समझने के लिए वहां जाने को उत्सुक हूं।”

केइची ओनो, भारत में जापान के राजदूत


केइची ओनो, भारत में जापान के राजदूत

*परंपराओं का पालन कर हूं खुश*
मैं इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लेकर प्रसन्न हूं। यहां की परंपराओं का पालन करके बहुत खुशी भी हो रही है।
मारियानो काउचिनो, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत

मारियानो काउचिनो, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत

*महाकुम्भ के वातावरण का लूंगी आनंद*
मैं कई वर्षों से भारत से जुड़ी हुई हूं। मैं हमेशा यहां आना चाहती थी, लेकिन कभी भी किसी कुम्भ में जाने का अवसर नहीं मिला। आज यह खास और शुभ महाकुम्भ का समय है, यह सौभाग्य है कि मैं भारत में हूं। मैं यहां के वातावरण का आनंद लूंगी। यह दृश्य मेरी आँखों और आत्मा के लिए गौरवान्वित करने वाला है। मैं यहां पवित्र स्नान करूंगी। यह निश्चित रूप से भारतीय धरोहर और संस्कृति को दर्शाता है, जिस पर गर्व होना चाहिए।

डायना मिकेविकिएने,  भारत में लिथुआनिया की राजदूत


डायना मिकेविकिएने,  भारत में लिथुआनिया की राजदूत

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

महाकुम्भ आए ‘हैरी पॉटर’ बोले अब जाकर जाना आखिर क्यों है भारत इतना महान

-महाकुम्भ-2025 कवर करने आए इटैलियन फोटोग्राफर निकोलो ब्रुग्नारा ने कही बड़ी बात, दुनिया में नहीं दिखती इतने विशाल जनसमूह के इतने कुशल प्रबंधन की...

हरियाणवी युवाओं के सुपर-सौ और काउंसिलिंग से सपने होंगे पूरे

संजय मग्गूपिछले कुछ दशकों से देश का आर्थिक ढांचा काफी तेजी से बदला है। युवाओं के लिए नौकरियों के नए-नए क्षेत्र विकसित हुए हैं।...

भाजपा नेता डॉ हरेंद्र राणा ने केंद्रीय बजट को सर्ववर्गीय हितकारी बताया

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डाॅ हरेन्द्र राणा ने केंद्रीय बजट को प्रत्येक वर्ग  किसान, युवा, व्यापारी, महिलाओं...

Recent Comments