Wednesday, February 5, 2025
16.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeGujaratनए साल की खास शुरुआत, एक साथ सूर्य नमस्कार कर बनाया गिनीज...

नए साल की खास शुरुआत, एक साथ सूर्य नमस्कार कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Google News
Google News

- Advertisement -

आज साल 2024 का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नए साल के पहले दिन सोमवार को देशभर में अधिकतर लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना करके नए साल की शुरुआत की। वहीं गुजरात में लोगों ने इस मौके पर सूर्य नमस्कार करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दूसरी ओर पीएम मोदी ने देशवासियों को संदेश देकर उनसे एक आग्रह भी किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुजरात ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ नए साल का स्वागत किया – एक साथ सबसे अधिक लोगों द्वारा 108 स्थानों पर सूर्य नमस्कार करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया! जैसा कि हम सभी जानते हैं, 108 अंक का हमारी संस्कृति में विशेष महत्व है।”

‘सूर्य नमस्कार को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा’

उन्होंने आगे कहा, “प्रतिष्ठित मोढेरा सूर्य मंदिर भी आयोजन स्थलों में शामिल है, जहां कई लोग शामिल हुए। यह वास्तव में योग और सांस्कृतिक विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सच्चा प्रमाण है। इसलिए मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूं कि अपनी दिनचर्या का हिस्सा सूर्य नमस्कार को अवश्य बनाएं। फायदे बहुत हैं।”

गुजरात के सूर्य मंदिर में बना विश्व रिकॉर्ड

गुजरात के पाटन से 30 किलोमीटर दक्षिण में मोढिरा गांव में मोढेरा का सूर्य मंदिर स्थित है। इस मंदिर में नए साल की सुबह के मौके पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने भारी तादात में हिस्सा लिया और एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी इस मौके पर शामिल हुए।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निरीक्षक स्वप्निल डांगरीकर भी मोढेरा में पहुंचे थे। जोकि इस मौके पर सूर्य नमस्कार करने वाले सबसे अधिक लोगों का निरीक्षण करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि ये एक नया रिकॉर्ड है, इससे पहले इस रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास किसी ने भी नहीं किया था। उन्होंने आगे कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एक साथ सूर्य नमस्कार करने के सबूतों की जांच करने के बाद ये साफ है कि एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय

*क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश*करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री...

सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस आयुक्त ने किया सुरजकुण्ड मेला परिसर का निरक्षण

फरीदाबाद- बता दे कि 07 फरवरी से शुरु होने वाले सुरजकुण्ड मेले के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुरजकुण्ड मेला...

जनता के दिलों में बसने वाले मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी

*मृदुभाषी स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की कायल है हरियाणा की जनता**जनसेवा के प्रति समर्पित, 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं नायब सिंह...

Recent Comments