Sunday, March 16, 2025
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAमांगों को लेकर हड़ताल पर पुन्हाना नगरपालिका के सफाई कर्मचारी

मांगों को लेकर हड़ताल पर पुन्हाना नगरपालिका के सफाई कर्मचारी

Google News
Google News

- Advertisement -

पुन्हाना। विभिन्न मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसके चलते शहर में कूड़ा ना उठने से सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी है। वहीं कर्मचारियों ने मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकाल पर जाने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती जब तक हड़ताल जारी रहेगी।


सफाई कर्मचारी सुनियन के प्रधान धर्मबीर, चन्ना उप प्रधान, कमला वरिष्ठ प्रधान, राज कुमार, राकेश, राजेश, गिर्र्राज, महावीर सहित कर्मचारियों ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा हमें तेल-साबुन आदि नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही समान काम-समान वेतन व एरियर की मांगों को लेकर हम सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसको लेकर हम लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी ना होने पर हमें मजबूरन हड़ताल करनी पड़ी है। हम शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल कर रहे हैं और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक सभी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन से लेकर अन्य लोग हमें दबाने के लिए हमारे उपर गलत आरोप लगा रहे हैं। इसको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में यूनियन के प्रदेश स्तर के नेता भी आकर हमारे प्रदर्शन में शामिल होंगे और हमारी मांगों को आगे तक ले जाने का काम करेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments