Wednesday, February 5, 2025
16.2 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAकरमन बॉर्डर पर बाइकों में टक्कर, महिला की मौत

करमन बॉर्डर पर बाइकों में टक्कर, महिला की मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

होडल। करमन बार्डर के निकट दो बाइकों की आपस में टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया।


होडल थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान बबीता के रूप में हुई है जो कि मथुरा (यूपी) के नंगलापूर्ण सिहोरा गांव निवासी विष्णु की पत्नी थी। विष्णु मितरोल गांव स्थित गर्ग भट्ठा पर काम करता है और वह अपनी पत्नी बबीता को बाइक पर लेकर गर्ग भट्ठा मितरोल से अपने गांव नंगला पूर्ण सिहोरा जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे-19 पर राजस्थान होटल के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों पति-पत्नी सडक पर दूर जाकर गिरे। उसने बाइक का नंबर तो नोट कर लिया, लेकिन जब वह गंभीर रूप से घायल अपनी पत्नी को संभालने लगा तभी उक्त बाइक सवार अपनी बाइक को मौके से लेकर फरार हो गया।
घायल बबीता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बबीता ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची होडल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने 12 जून को देर रात विष्णु की शिकायत पर बाइक के अज्ञात सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस आयुक्त ने किया सुरजकुण्ड मेला परिसर का निरक्षण

फरीदाबाद- बता दे कि 07 फरवरी से शुरु होने वाले सुरजकुण्ड मेले के मध्य नजर पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुरजकुण्ड मेला...

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के प्रयास लाए रंग, घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम होगा देवी अहिल्या होल्कर विद्यालय

*क्षेत्र की लंबे समय से थी मांग, विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश*करनाल, 4 फरवरी- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री...

Recent Comments