Wednesday, March 12, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadFaridabad: दशहरा मैदान में बना 151 फुट का गोवर्धन

Faridabad: दशहरा मैदान में बना 151 फुट का गोवर्धन

Google News
Google News

- Advertisement -

बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में मंगलवार को 151 फुट के गोवर्धन की पूजा की गई जिसमें शहर के करीब 5000 लोग इस पूजा में शामिल हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ l इससे पहले भरतपुर में 108 फुट का गोवर्धन पूजा करने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इस बार बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में 151 फुट का गोवर्धन लगभग बनकर तैयार है और उसमें रंग भरे हुए थे।

यह गोवर्धन सिर्फ गाय के गोबर से बनाया जा रहा है,सबसे पहले इस जगह पर गंगाजल से छिड़काव करके फिर गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई गयी हैं। जो लोग अपने घरों में गोवर्धन की पूजा करते हैं वो लोग यहां पर भी आकर पूजा कर सकते हैं, तैयारी पूरी कर ली गई है सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस भी मौजूद रहेगी, जिला प्रशासन से इसकी परमिशन भी ली जा चुकी है।

कार्यक्रम के आयोजक एवं देवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी ने कहा कि अगले साल यदि प्रभु इच्छा हुई तो 201 फीट का गोवर्धन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज शाम को हजारों लोग यहां गोवर्धन पूजा करने के लिए आएंगे और सभी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है ! उन्होंने बताया कि इसके साथ शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे।

इस अवसर पर देवसेना के सदस्यों ने भी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस बार उनके द्वारा प्रभु की कृपा से 151 फीट का गोवर्धन गाय के गोबर से निर्मित किया गया है और आज शाम सामूहिक रूप से गोवर्धन की पूजा श्रद्धालु करेंगे और रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments