Tuesday, March 11, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAएक सड़क हादसे ने MBBS स्टूडेंट का डॉक्टर बनने का सपना तोड़ा

एक सड़क हादसे ने MBBS स्टूडेंट का डॉक्टर बनने का सपना तोड़ा

Google News
Google News

- Advertisement -

रोहतक। शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुअकबरपुर गांव में अलसुबह हुए एक सड़क हादसे में एमबीबीएस स्टूडेंट की जान चली गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। मृतक की कार बहुअकबरपुर में हिसार-दिल्ली हाईवे पर बने एक अवैध ब्रेकर से टकराने के कारण अनियंत्रित होकर एक बिजली पोल से जा टकराई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मोहित को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूलरूप से सिरसा के गांव दड़बा कलान का रहने वाला है। जो इन दिनों भिवानी के खानक में अपने परिवार के साथ रह रहा था।

कोर्स पूरा करने का मिला था दूसरा मौका
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला युवक रोहतक हेल्थ यूनिवर्सिटी में वर्ष 2012 बैच का एमबीबीएस का स्टूडेंट था। सेकंड इयर में उसे पारिवारिक समस्या की वजह से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ी थी। जिसके बाद अब उसे दोबारा अपना कोर्स पूरा करने की परमिशन मिली थी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को वह अपने दोस्त से मिलने बलम्भा गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय देर रात करीब 2 बजे उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

पिता का सपना था कि डॉक्टर बने बेटा
मोहित अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गांव में ही स्कूल चलाते हैं। मोहित के पिता का शुरू से ही सपना था कि वे अपने बेटे को डॉक्टर बनाएंगे लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था। सपने को साकार करने से पहले ही वह इस दुनिया से चला गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने आकर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments