Saturday, February 22, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAगाय की टक्कर से युवक की हुई मृत्यु, जाने क्या है मामला?

गाय की टक्कर से युवक की हुई मृत्यु, जाने क्या है मामला?

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के सिरसा जिले में एक अजीबोगरीब मामला  सामने आया जिसमे एक बाइक सवार के गाय की टक्कर से मौत हो गई। इसके साथ ही दो युवक घायल हो गए है। शव को अब सिविल अस्पताल में रखा गया है। इस मामले में पुलिस जाँच कर रही है। जानकारी के मुताबिक राहुल चंदनगर का रहने वाला है। देर रात करीब 11.30 बजे चंदन नगर से मलिक चौक की तरफ अपने दो दोस्तों के साथ जा रहा था।

तभी सामने अचानक से गाय आजाती है बाइक का संतुलन हिल जाता है और आदमी गाय से टकरा जाता है। सड़क पर गिरने से बाइक चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई साथ ही  उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

उस व्यक्ति का शव जब ऑटो चालक रविंद्र व प्रदीप ने सड़क के किनारे झाड़ियों में जब पड़ा हुआ देखा तो उसके शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। इस पुरे मामले की सुचना पुलिस को देदी है। मौके पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए है। घायलों से भी पुलिस इस मामले पर पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments