Friday, March 14, 2025
23 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadदोषियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज सबडिवीजन तिलपत के कर्मचारियों ने...

दोषियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज सबडिवीजन तिलपत के कर्मचारियों ने टूल डाउन कर जताया विरोध

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, फरीदाबाद

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले लगातार दूसरे दिन भी अपराधियों की गिरफ्तारी ना होने से नाराज सबडिवीजन तिलपत के कर्मचारियों ने धरना देते हुए पुलिस प्रशासन व निगम मैनेजमेंट के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। तिलपत दफ्तर पर चल रहे बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन की अध्यक्षता सबडिवीजन के प्रधान वीर सिंह रावत ने की। प्रदर्शन की अगुआई कर रहे ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान का कहना है कि कर्मचारियों के साथ हुई बर्बरतापूर्ण मारपीट के मामले में जब तक सभी दोषियों को गिरफ्तार नही किया जाता तब तक कर्मचारियों का यह धरना जारी रहेगा और पुलिस महकमा इस भूल में ना रहे कि कर्मचारी दो चार दिन गला फाड़ कर चुप बैठ जाएंगे। यदि कर्मचारियों में उग्रता की भावना पैदा हुई तो इसके लिए स्वयं बिजली निगम प्रशासन के साथ-साथ फरीदाबाद का पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।

कर्मचारियों के प्रदर्शन को संबोधित करने पहुंचे फरीदाबाद के सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन और बिजली निगम के आला अधिकारी इन कर्मचारियों के धैर्य की परीक्षा ना लें अन्यथा बहुत भारी पड़ेगा। अभी तक शांतिपूर्ण रूप से चल रहे इस धरने को दूसरा ही दिन हुआ है अगर बिजली कर्मचारियों यह धरना प्रदर्शन लम्बा चला तो इसके लिए फरीदाबाद के सभी दफ्तरों पर भी प्रदर्शन करने का काम एचएसईबी वर्करज यूनियन विरोध के रूप में करेगी। जिन कर्मचारियों के साथ जान से मारने की नीयत से दोषियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह घोर निंदनीय व बर्दाश्त के बाहर है। हम दिन रात एक करके कर्मचारियों की कमी के बावजूद इस महकमे को खून पसीने से सींच रहे हैं और आमजन मानस को बिजली आपूर्ति कर रहे हैं तो क्या इस तरह से पिटने के लिए कर्मचारियों को उसके हालातों छोड़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आज मंगलवार को दोषी गिरफ्तार नही किए जाते हैं तो कल से तिलपत दफ्तर पर पूरी तरह से पर काम रोको अभियान के तहत सभी कमर्चारी प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

विरोध प्रदर्शन के इस मौके पर राजबीर शर्मा, धीर सिंह बुख़ारपुरिया, सोनू गोल, अशोक राठी, मामचन्द, महेन्दर, जगदीश, मुकेश शर्मा, दिलीप, इंदर, योगेश, दिगम्बर, अशोक, सुमन्त, राजकुमार, राजू, सुमित, भूरा, रवि रंजन, आशीष, चंद्रभान, राजकुमार, अशोक लाम्बा आदि भारी संख्याबल में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी की टीम ने आरोपी को लक्खीसराय बिहार से किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह के द्वारा महिला विरुद्ध अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते...

बीजेपी ने हिसार नगर निगम चुनाव परिणाम में लहराया परचम मेयर के अलावा 20 में से 17 एमसी जीते

पतंजलि ग्रुप एवं लोक सम्पर्क अधिकारी रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा ने हिसार के नवनिर्वाचित मेयर प्रवीण पोपली को सम्मानस्वरूप पुष्पगुच्छ भेंटकर दी बधाई :   ...

पोक्सो एक्ट के मामले में, मां और बेटा दिनों गिरफ्तार

पोक्सो एक्ट के मामले में पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी की मां भी गिरफ्तार फरीदाबाद-पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ कुशलपाल...

Recent Comments