Monday, March 10, 2025
24.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadबड़ी चौपाल देसी विदेशी कलाकारों ने दी एकाएक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

बड़ी चौपाल देसी विदेशी कलाकारों ने दी एकाएक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

Google News
Google News

- Advertisement -

सूरजकुंड। फरीदाबाद अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के आज 10वें दिन मुख्य चौपाल पर विदेशी कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी बेहतरीन कला एवं संस्कृति को सुरीली आवाज व नृत्य कला की प्रस्तुतियों के माध्यम से रंग बरसा रहे हैं। एवं मुख्य चौपाल पर एकत्रित हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

cultural dance

अहमदाबाद से आए निधि पुरोहित

गुजरात राज्य के अहमदाबाद से आए निधि पुरोहित एवं ग्रुप ने गुजरात प्रांत के लोकप्रिय गरबा नृत्य संग धीमी-धीमी मुरलियो बाजे सै, मुरलियो बाजे से बाजे सै, ढोल म्हारा बाजो रै जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर मुख्य चौपाल पर बैठे पर्यटकों का मन मोह लिया।

artists

यह भी पढ़ें : र्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव धोरडो की बनावट व सजावट पर्यटकों को कर रही आकर्षित

कलाकारों ने अपने फोल्क
अफ़्रीकी देश घाना से आये कलाकारों ने अपने फोल्क नृत्य घाना सींची, घाना सांगा की प्रस्तुति देकर दर्शकों को घाना देश की संस्कृति से रूबरू कराया। इसी कड़ी में ज़ाम्बिया के कलाकारों ने पारंपरिक “मैला नृत्य” किया जिसमें कलाकारों ने जलती अग्नि को मुख में धारण किया। इस नृत्य से उन्होंने अग्नि समान सामाजिक बुराइयों को दूर करने का सन्देश दिया। मुख्य चौपाल पर युरोपियाई देश बेलारूस से आये कलाकारों ने शानदार गीत की प्रस्तुति पर पर्यटकों की खूब तालियाँ बटोरी। अपने ही देश की कलाकार बेहतरीन कलाकार तुलिका पराशर ने बॉलीवुड गीतों पर भरत नाट्यम कर मंच पर धमाल मचा दिया। गाम्बिया के कलाकारों ने अपने देश के प्रचलित डांस फॉर्म “अमीसोसे” कर तथा अपनी बांसुरियों की सुरीली तान से लोगों को मंत्रमुग्द किया।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

स्वभाव में साम्यता की वजह से पुतिन की ओर झुके ट्रंप?

संजय मग्गूराष्ट्रपति चुनाव के दौरान जनता के बीच दिए गए ‘अमेरिका फर्स्ट’ नारे को लागू करने में डोनाल्ड ट्रंप पूरी शिद्दत से जुट गए...

छोटी मुसीबत को किसान ने बड़ी समझा

बोधिवृक्षअशोक मिश्रजब तक किसी समस्या का सामना न किया जाए, तब तक वह बहुत बड़ी लगती है। सामना किया जाए, तो लगता है कि...

Recent Comments