Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadकई गांवों में भड़ाना ने चलाया परिवार जोड़ो अभियान, मिला भारी जन...

कई गांवों में भड़ाना ने चलाया परिवार जोड़ो अभियान, मिला भारी जन समर्थन

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, फरीदाबाद

हरियाणा में बदलाव की बयार बह रही है। जनता चुनाव का इंतजार कर रही है और 2024 में लोग झाड़ू पर मुहर लगाने के लिए बेताब है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर भड़ाना का, जिन्होंने परिवार जोड़ो फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव मांगर, कोट, आलमपुर, सिरोही, खोरी जनसंपर्क अभियान चलाया।

धर्मवीर भड़ाना ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण आंचल के लोगों के पास कोई सरकारी सुविधा नहीं पहुंच रही है। परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों को ठगा गया है और सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। अधिकतर ग्रामीणों की पेंशन कई महीने से बंद है। ग्रामीणों को अमीर बताकर उन्हें सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया गया है। कई गांव में लोगों ने धर्मवीर भड़ाना से वादा किया कि इस बार वो आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देंगे।

उन्होंने बताया कि गांव में कई-कई घंटों तक बिजली गायब रहती है। बिल पहले से काफी ज्यादा आ रहा है। अधिकतर ग्रामीण पानी खरीदकर पी रहे हैं। सरकार की हर घर नल से जल योजना फरीदाबाद के गांव में भी नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ जुमलेबाजी करती है। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और जनता से किया गया हर वादा पूरा किया गया और किया जा रहा है। हरियाणा में भी जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी जनता को हर सुविधा दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ जिला सचिव मेहरचंद हरसाना, सुभाष बघेल, नरेश शर्मा, राजा भैया, सचिन चौधरी, राम गौर, अमित कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments