चंडीगढ़।
हरियाणा में होने वाले नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए शुक्रवार को नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की एक सूची वायरल हुई। वायरल सूची में फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, रोहतक, हिसार सहित सभी 9 नगर निगम के लिए मेयर प्रत्याशियों के नाम थे। बाद में इस सूची को बीजेपी के सोशल मीडिया पेज से हटा दिया गया तथा यह कहा गया है कि जल्दी ही Mayor प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
वायरल सूची में फरीदाबाद नगर निगम मेयर पद के लिए प्रवीण जोशी, हिसार के लिए प्रवीण पोपली, करनाल में रेनू बाला गुप्ता, पानीपत में कमल सैनी, रोहतक में राम अवतार वाल्मीकि, यमुनानगर में सुमन बहमनी, सोनीपत में राजीव जैन अंबाला के लिए शैलजा सचदेवा व गुरुग्राम के लिए उषा प्रियदर्शी का नाम था। पार्टी के लेटर हेड पर वायरल सूची में नीचे प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का नाम तो था लेकिन उनके हस्ताक्षर नहीं थे अब चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में बीजेपी की सूची जारी होने का उत्सुकता से इंतजार है।