Monday, February 24, 2025
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadविद्यार्थियों को दिए आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट

विद्यार्थियों को दिए आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट

Google News
Google News

- Advertisement -

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यालय की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में आयरन फोलिक एसिड आईएफए की टैबलेट्स के रूप साप्ताहिक डोज के रूप में दिए गए। मनचंदा ने कहा कि यह एनीमिया को दूर करने का एक प्रभावी तरीका है। चिकित्सकों के अनुसार भेजन में लौह तत्वकम लेने व किसी कारण भेजन में लोहे के अवशोषण में बाधा होने से एनीमिया होता है। इसके अतिरिक्त चोट, सर्जरी के दौरान खून की कमी और मलेरिया में हीमोग्लोबिन के टूटने से एनीमिया हो सकता है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आयरन टैबलेट्स बच्चों को प्रत्येक सप्ताह खिलाई जाती है।

मनचन्दा ने कहा कि एनीमिया होने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विस्तार रुक जाता है। इस कारण बच्चों को आयरन फोलिक एसिड टैबलेट्स खिलाई जानी आवश्यक हैं। इससे विभिन्न प्रकार के इन्फेक्शन के कारण होने वाली बीमारियों का उपचार भी हो जाता है। विद्यालय की सभी छात्राओं और छात्रों को ये टैबलेट्स खिलाई गई। उन्होंने बताया कि अध्यापकों अजय गर्ग, राजेश भाटी एवम सभी टीचर्स ने विद्यालय के सभी छात्रों को साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सप्लीमेंट प्रदान किए गए। विद्यालय प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी स्टाफ सदस्यों का विशेष रूप से सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

नादान और नफरत करने वाले क्या जानें ‘उर्दू की मिठास’

तनवीर जाफ़री                                 आपने छात्र जीवन में उर्दू कभी भी मेरा विषय नहीं रहा। हाँ हिंदी में साहित्य रत्न होने के नाते मेरा सबसे प्रिय...

वासुदेव अरोड़ा वार्ड नम्बर 37 के मतदाताओं की एक मात्र पंसद

समस्याओं का एक ही समाधान, तीर कमान तीर कामन फरीदाबाद। नगर निगम के वार्ड नम्बर 37 के र्निदलीय उम्मीदवार वासुदेव अरोड़ा को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उनके समर्थकों के तूफान की तेज हवाओं में बाकि सभी उम्मीदवारों की हवा निकल रही है। वार्ड नम्बर 37 में मतदाताओं की एकमात्र पंसद वासुदेव अरोड़ा हैं और वार्ड की जनता जान चुकि है कि समस्याओं का एक ही समाधान तीर कमान। वासुदेव अरोड़ा ने सैक्टर 9 के डोर टू डोर अभियान में मतदाताओं को कहा कि वह अपने वार्ड की सभी समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और इन समस्याओं के समाधान के लिये 2 मार्च को आप मेरे चुनाव चिन्ह तीर कमान के सामने वाला बटन दबाकर मुझे नगर निगम में पार्षद के रूप में भेजें। समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि वासुदेव अरोड़ा पिछले 25 वर्षों से बिना किसी पावर के अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करते रहते है इसलिये आज हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वासुदेव अरोड़ा की सेवाओं को सरकारी ताकत देकर अपने वार्ड के विकास को गति प्रधान करें। सैक्टर 9 में डोर टू डोर अभियान में हर घर से लोग उनको वोट देने का वादा करके उनके साथ समर्थन में उनके हक में वोट की अपील करने उनके साथ निकलते जा रहे थे और वहाँ के लोगों का कहना है कि बाकि नेता केवल वोट के समय नजऱ आते है लेकिन वासुदेव अरोड़ा हर समय उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं इसलिये इस बार उनके बहुत ही भारी मतों से एकतरफा जीत के साथ नगर निगम पंहुचायेंगें। वासुदेव अरोड़ा

Recent Comments