Friday, February 7, 2025
9.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAमाता बगलामुखी में पांच दिवसीय प्रकटोत्सव महायज्ञ का हुआ आयोजन

माता बगलामुखी में पांच दिवसीय प्रकटोत्सव महायज्ञ का हुआ आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

पिहोवा। गांव धनीरामपुरा स्थित मां पितांबरा पीठ बगलामुखी धाम में पांच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ। मंदिर के संस्थापक महंत बंसी पुरी एवं संचालक महंत भीम पुरी के सानिध्य में चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी,राज्य मंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व जिलाध्यक्ष रवि बतान सहित कई हस्तियों ने माथा टेका।

naib saini

बगलामुखी का महत्व समस्त

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मां भगवती बगलामुखी की साधना करने से साधक की सभी आध्यात्मिक और भौतिक इच्छाएं मां पूरी करने में देरी नहीं करती। मां बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे विशिष्ट माना गया है। महंत भीम पुरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से लगातार माता बगलामुखी प्रकटोत्सव महायज्ञ करवाया जा रहा है। जो 23 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ में लाखों आहुतियां डाली जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मां बगलामुखी की आराधना से जहां मनुष्य को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें : शिवरात्रि को लेकर चल रही प्रभातफेरी में शहर की संस्थाए बढ़-चढ़कर ले रही हैं भाग

मंत्रोच्चारण कर विधिपूर्वक

शत्रुओं का नाश करती है। मां बगलामुखी प्रकोटत्सव महायज्ञ के पहले दिन संत महात्माओं, यजमानों, श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति डाली। विद्वान ब्राहमणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर विधिपूर्वक यजमानों के हाथों यज्ञ में आहुति डलवाई। इस मौके पर विकल चौबे, , जे पी मेहला, संदीप मोर , सुखबीर , अजय श, प्रवीण व सतीश सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

New Youtube feature

Most Popular

Must Read

Recent Comments