Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramगांव चकरपुर में पूर्व मंत्री ने जनसंपर्क अभियान के तहत किया जनसभा...

गांव चकरपुर में पूर्व मंत्री ने जनसंपर्क अभियान के तहत किया जनसभा का आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रवेश चौहान, देश रोजाना
गुरुग्राम। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने गांव चकरपुर में जनसंपर्क कर जनसभा को संबोधित किया। लोगों द्वारा कैप्टन अजय सिंह यादव का फूल मालाओं और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गुड़गांव नगर निगम के चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं, लोगों को इसके चलते काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पूरी फिरनी पर गांव चकरपुर में तीन फीट की सीवर पाइप लाइन डालनी है।

इसके अलावा जनसमस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने कहा कि पानी बूस्टर पंप टैंक बनवाकर सीधा नहर से जुड़वाया जाए। गांव के पूरा डंपिंग यार्ड को पक्का कराया जाए और पक्की शेड डलवाई जाए। सरकार और प्रशासन द्वारा कोई कार्य नहीं करवाया जा रहा है। ऐसा ही हाल पूरे शहर का है। हर वार्ड में सीवर, पानी, बिजली, कूड़े की समस्या है। सरकार विकास के काम नहीं कर रही, प्रॉपर्टी आईडी में जनता को उलझा दिया है। प्रॉपर्टी आईडी और फैमिली आईडी का काम भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। समस्याएं गिनवाकर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी नजर से देख रही है।

मणिपुर हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कैप्टन अजय सिंह यादव ने मणिपुर में दो महिलाओं की वायरल हो रही वीडियो पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की वीडियो से देश का सर झुक गया है। संसद के मॉनसून सत्र में भाजपा द्वारा मणिपुर पर चर्चा करवानी चाहिए। इस जघन्य घटना ने भाजपा के बेटी बचाओं बेटी पढाओं के नारे की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 12 जिलों को बाढ़ ग्रस्त घोषित कर हरियाणा सरकार ने मान लिया है कि बरसात के पानी की समय पर उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते प्रदेश वासियों को जान-माल का नुकसान हुआ है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा विपक्ष के 26 दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया है, और जिसका नाम इंडिया रखा है। इस गठबंधन का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा करना है। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डावर, सत्ते साहू खेड़ी, पूर्व चेयरमैन कुलदीप कटारिया, भारत यात्री सनी यादव, रोहतास यादव, पंडित देशराज, गजराज नंबरदार, रामेश्वर यादव, रमेश यादव, मोंटी यादव, सुमित यादव, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments