Tuesday, March 11, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAबंदरों की टोलियों ने शहर में मचाया उत्पात, घरों की छतों पर...

बंदरों की टोलियों ने शहर में मचाया उत्पात, घरों की छतों पर बैठे रहते हैं बंदर

Google News
Google News

- Advertisement -

लाडवा। लाडवा में इस समय बंदरों ने पूरा उत्पात मचाया हुआ है। बंदरों की टोलियां लोगों के घरों की छतों व घरों में आम देखी जा रही है। जिसके कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वार्ड दस से राकेश गर्ग, वैभव, अमित, कर्म सिंह, अशोक, शुभम, सुमित, विकास आदि ने कहा कि बुधवार सुबह उनकी कॉलोनी में भारी संख्या में बंदरों की टोली आ गई और उनकी छाती पर चढ़ गई। जिसको देखकर न केवल घर में काम कर रही महिलाएं दहशत में आ गई। बल्कि बच्चे भी घरों में रोने लगे।

सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शहर में जो बंदर ही समय घूम रहे हैं उन्हें पकडक़र कहीं न कहीं उचित स्थान पर छोडऩे का काम करें ताकि शहरवासी आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि इन बंदरों के कारण महिलाएं अपने आपको घर पर सुरक्षित नहीं समझ पा रही है। वहीं बच्चों को घरों में खेलना व पढऩा भी मुश्किल हो रहा है। क्योंकि बंदर इंसान पर इस तरह से छूटने का प्रयास करते हैं। जिससे कई बार वाहन चलाने वाले लोग दहशत के कारण अपने दोपहिया वाहन तक से गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि छत पर लोगों के कपड़े आदि भी उठाकर ले जाते हैं। वहीं घरों में रखे सामान को भी उठाकर ले जाते हैं। शहरवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आंतकी बंदरों को पकडक़र कहीं सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।

यह भी पढ़ें : खेलों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है और नई ऊर्जा पैदा होती है

बंदरों को पकड़कर

लाडवा नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना ने कहा पहले भी कई बार बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा चुका है। अब एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर इन बंदरों को पकड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। शहरवासी किसी प्रकार की कोई चिंता न करें।

खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेन्ट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा...

Recent Comments