देश रोज़ाना: हरियाणा में पिछले 50 दिनों से सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल पर होने के बाद शहरों में सफाई व्यवस्था बहाल हो चुकी है। बहाल होती इस व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए समय माँगा है। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने अपने काम पर वापस आने का फैसला लिया है।
हरियाणा सरकार के आश्वासन के बाद सभी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सरकार ने कर्मचारियों से फरवरी 2024 का समय माँगा है। जिसके बाद सभी कर्मचारियों की मांगे मानी जाएगी। फरवरी में कर्मचारियों के राज्य कन्वेंशन में आगामी आंदोलन का निर्णय होगा।
बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र दुहन, अभियंता आईटी वीनस नत्था लिया, गौरव, डीडीपीओ पंचकूला राजन सिंगला मौजूद रहे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की तरफ से यूनियन अध्यक्ष देवीराम, महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बसाऊराम, उप महासचिव जोगिन्दर सिंह एवं सीटू महासचिव जयभगवान शामिल रहे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के ठेका कर्मियों के बराबर ग्रामीण सफाई कर्मचारी का वेतन करने, रिटायरमेंट लाभ दो लाख रुपये देने, सालाना महंगाई भत्ते के रूप में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के बारे में प्रस्ताव तैयार करके मुख्यमंत्री के पास अनुमोदन को भेजा जाएगा। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने के लिए सरकार को नीति बनाने के बारे में फाइल भेजी जाएगी।