Monday, March 10, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiनायब सरकार के नॉन—स्टॉप  100 दिन  

नायब सरकार के नॉन—स्टॉप  100 दिन  

Google News
Google News

- Advertisement -

मुकेश वशिष्ठ
किसी भी सरकार की हैसियत को मापने के लिए 100 दिन बहुत कम हैं। किंतु इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि पूत के पांव पालने में दिखाई पड़ने लगते हैं। आशा, उत्साह, उमंग, अपेक्षा और स्वप्नों के रथ पर सवार नायब सरकार के 100 दिन पूर्ण हो चुके है। इन 100 दिनों में दिन-रात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेहनत की और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कई जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री की कार्यशैली और कुशल प्रशासन से एक बात पक्की हुई कि भाजपा जो कहती है, उसे वह करके दिखाती है।


एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में इन 100 दिनों की कार्यावधि एक प्रभावी पहल कही जा सकती है, तो कार्यक्रमों के सकारात्मक क्रियान्यवन की निरंतरता सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। बीते 100 दिनों में सरकार ने सभी चुनौतियों पर सहजता से सुलझाया। जिससे लोगों के मन में एक नया विश्वास जमा है। साथ ही विकास कार्यों की गति भी तीन गुणा हुई है। मुख्यमंत्री ने 17 अक्तूबर को शपथ लेते ही 25 हजार युवाओं की ज्वाइनिंग लेटर जारी कराकर अपने आत्मविश्वास को परिचय दिया था। परिणास्वरूप मात्र सौ दिन पार्टी के संकल्प पत्र के 240 संकल्प में से 18 संकल्प पूरे हो गए। जबकि 6 संकल्प पर गति के साथ काम किया जा रहा है। साथ ही 50 संकल्पों के लिए वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दी गई। इन 100 दिनों में हरियाणा की जनता के लिए मुख्यमंत्री ने अपने निवास के दरवाजे 24 घंटों के लिए खुले रखे। साथ ही जिला स्तर पर समाधान शिविर भी शुरू कराए। जिसके कारण करीब 75 हजार लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। शपथ से अगले दिन सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पहली ही कलम से किडनी के मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस फ्री कर दिया। बीते 100 दिनों में करीब 20 हजार मरीजों को इस योजना से लाभांवित हुए। इसीतरह 70 साल से ज्यादा बुजुर्गों को आयुष्मान भारत-चिरायु योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो गया, अब तक 41,000 बुजुर्गों ने इस योजना का लाभ लिया।


नायब सरकार का मूलमंत्र समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हरियाणा सहित पूरे देश में एससी ए और बी के वर्गीकरण की मांग वर्षों से लंबित थी। कुर्सी संभालते ही नायब सरकार ने वर्गीकरण को मंजूरी देने वंचित अनुसूचित जाति को बराबरी का हक दिया। इसके अलावा पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए हरियाणा ग्राम शामलात भूमि अधिनियम-1961 में संशोधन की मंजूरी देकर आम व्यक्ति को राहत दी। गीता के संदेश को दुनिया भर में फैलाने व कुरूक्षेत्र को अंर्तराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन हब बनाने के लिए हरियाणा अंर्तराष्ट्रीय गीता जयंती मेला प्राधिकरण का गठन, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भगवान रामलला के दर्शन और हाल ही प्रयागराज में महाकुंभ यात्रा विकास के साथ-साथ विरासत सोच को भी दिखाता है।


प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। किसानों के लिए खाद-बीज की व्यवस्था कराई जा रही है। इन्हीं 100 दिनों में सरकार ने जहां 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद को मंजूरी दी। वहीं, खरीफ फसलों के लिए 2,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से बोनस के रूप में 1,345 करोड़ रूपए जारी भी किए। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने हर गृहिणी को 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने का वायदा किया था। नायब सरकार ने इन्हीं 100 दिनों में 13 लाख गरीब परिवारों को हर घर-हर गृहिणी योजना के अंतर्गत 500 रूपए में गैस सिलेंडर देने के सफल रही। इसतरह महिलाओं को आर्थिक निर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की एक लाख 85 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया। भ्रष्टाचार को नियंत्रित और निर्मूल करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता साफ दिखाई पड़ रही है। सरकार बनने के बाद नायब सरकार ने दजर्नों भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया है।
पूर्व मनोहर सरकार की भांति नायब सरकार भी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर पूरा ध्यान दे रही है। बीते 100 दिनों में 232 किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण व 810 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत की गई। नायब सरकार बेहतर बिजली व्यवस्था देने का वादा कर सत्ता में आई है। इस पर भी सरकार का पूरा फोकस है। नायब सरकार में जगमग योजना के अंतर्गत 5 हजार 861 गांव में 24 घण्टे बिजली सरकार दे रही हैं। जबकि 52 लाख परिवारों को 400 योजनाओं का लाभ पीपीपी से घर बैठे मिल रहा है। भाजपा सरकार में 34 लाख बुजुर्गों को घर बैठे पेंशन और 12 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से एक लाख 25 हजार करोड़ रूपये उनके खातों में डाला गया। जिसप्रकार से बीते 10 वर्षों में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी गई है। बीते 100 दिनों में नायब सरकार में युवाओं का विश्वास और बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार बिना भेदभाव समान रूप से नॉन-स्टॉप विकास कर रही है।
लेखक: मुख्यमंत्री के मीडिया समन्यवक हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments