Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana: महिला पर किया कुत्ते ने पीछे से हमला, मामला दर्ज

Haryana: महिला पर किया कुत्ते ने पीछे से हमला, मामला दर्ज

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: एक बार फिर हरियाणा में एक कुत्ते के काटने का मामला सामने आया है। लगातार कुत्तों के द्वारा आदमियों के काटने के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसे में ना तो प्रशासन कुछ कर रही है। और ना ही कुत्तों को पालने वाले मालिक। गाय को रोटी देने जा रही एक महिला के ऊपर अचानक से एक कुत्ते ने आकर हमला कर दिया। हमले के बाद महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला ने कुत्ते मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

कुरुक्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने बताया कि वह बराड़ा की जनकपुरी कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। 20 अक्टूबर की सुबह 9 बजे उसकी मां रमेश देवी गाय को रोटी डालने के लिए घर से बाहर आई। उस समय पड़ोसी जुगनू ने अपना खतरनाक कुत्ता घर से बाहर खुला छोड़ रखा था। जिसने अचानक से हमला कर दिया। रमेश देवी के बेटे ने आरोप लगाया है कि जब कुत्ते ने हमला किया तो कुत्ते मालिक का बेटा वहां मौजूद था लेकिन उसने रमेश देवी का बचाव नहीं किया।

जैसे ही कुत्ते के द्वारा इस हमले की जानकारी रमेश देवी के बेटे को मिली तो उन्होंने लहूलुहान हालात में अपनी मां को मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कुत्ते के मालिक के खिलाफ धारा 289 व 324 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कुत्तों के द्वारा काटे जाने के यह मामले नए नहीं है। बल्कि अब तो यह आम बनते जा रहे है। और हैरानी की बात तो यह है कि प्रशासन भी इन आवारा कुत्तों की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इन आवारा कुत्तों ने ही बाग बकरी चाय के मालिक भी जान ले ली। क्या इन सभी आवारा कुत्तों पर लगाम लगनी चाहिए ?

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments