Monday, March 10, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAHaryana: शुरू हुई मूंग की सरकारी खरीद, 4 दिनों से परेशान किसानों...

Haryana: शुरू हुई मूंग की सरकारी खरीद, 4 दिनों से परेशान किसानों के लिए खुशखबरी

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के सभी किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। मूंग की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। साथ ही किसानों के लिए ई- खरीद पोर्टल भी शुरू कर दिया है। ताकि किसान ऑनलाइन ही अपनी फसल का ब्यौरा दें सके। मूंग की सरकारी खरीद के लिए किसान पिछले 4 दिनों से परेशान चल रहे थे। जिसके बाद अब पोर्टल खोल दिया है।

किसानों की अच्छी व्यवस्था के लिए हैफेड ने भी पोर्टल शुरू कर दिया है। हैफेड प्रदेश में 10 रूपये अधिक की राशि से खरीद करता है। 4 दिनों से मूंग की खरीद बंद थी। जिसके कारण मंडी में मूंग की फसल देखने को नहीं मिल रही थी। अब मंडी में जगह- जगह मूंग की ढेरी लगी हुई है।

अबकी बार सरकारी मूंग की खरीद का भाव 8558 रूपये प्रति क्विंटल है। इस बार सरकारी फसल की खरीद हैफेड के जरिए करेंगे। अबकी बार मूंग के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। यह पिछले बार के दामों के मुकाबले अधिक है।

एमएसपी का लाभ मिल सकें। वहीं किसानों की मूंग की सरकारी खरीद का समय बढ़ाने की मांग है। इस बारे में किसान वीरवार को एडीसी से भी मिले थे और खरीद का समय बढ़ाने की मांग की थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments