Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAइनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर बदमाशों ने बरसाई गोलिया,...

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर बदमाशों ने बरसाई गोलिया, मौत

Google News
Google News

- Advertisement -

बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कुछ लोगों ने गोलिया चला दी। इस घटना में राठी समेत कार सवार बदमाशों ने उनके तीन गनमैनों पर भी फायरिंग की। इस घटना में इनेलों प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत हो गई और वहीं उनके गनमैन घायल है। इसकी पुष्टि मीडिया सेल के इंचार्ज राकेश सिहाग समेत विधायक अभय चौटाल ने की पुष्टि है।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच करती नजर आई।

गोलीबारी के बाद..

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को रविवार को कुछ लोगों ने गोलियां मार दीं। झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी और स्पेशल टास्क फोर्स को लगा दिया गया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस की माने तो बहादुरगढ़ में बराही फाटक के पास नफे सिंह राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में अपने गनमैनों के संग बैठे थे। उसी दौरान आई-20 कार से आए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घायलों को ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरूआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है।

फैली है दहशत

नफे सिंह राठी पर हुए हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया। घाटना स्थाल पर पुलिस ने गोलियों के खाली खोल बरामद कि है, फिलहाल जांच की जा रही है, वहीं लोगों का कहना है कि जब नेताओं पर इस तरह से सरेआम हमले हो रहे है, तो जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस फिलहाल सीसीटीवी जांच कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

Haryana local body election result : हथीन में भी खिला कमल, बीजेपी की रेणु लता 1263 वोटों से जीती

हथीन। नगर पालिका के चेयरपर्सन के चुनाव में BJP प्रत्याशी रेणु लता विजयी रहीं।  उन्होंने   पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ीं आभा रविन कुमार...

Recent Comments