Sunday, February 23, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAचंडीगढ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना खुशी की बात है

चंडीगढ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना खुशी की बात है

Google News
Google News

- Advertisement -

लाडवा। आम आदमी पार्टी के किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सूरा ने कहा कि चंडीगढ में आम आदमी पार्टी का मेयर बनना बहुत ही खुशी की बात है और सच्चाई की जीत हुई है। प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह सूरा बुधवार को नपा पूर्व उपप्रधान अनिल माटा के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया है वह एक ऐतिहासिक फैसला है और इससे भाजपा को करारी हार मिली है।

यह भी पढ़े: अंकित मंगला बने प्रधान और अभिनव जिन्दल बने युवा सचिव

भाजपा प्रत्याशी

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का चुनाव अवैध घोषित किया गया है इससे साफ पता चलता है कि मौजूदा भाजपा सरकार डंडे के जोर पर कोई भी कुर्सी हथियाना का काम करती है। परंतु न्यायालय से बड़ा कोई नहीं होता है और हम सभी को उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी का होगा और 2024 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है।

आम आदमी पार्टी

उन्होंने कहा कि जिस तर्ज पर दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी कम कर रही है उसी तर्ज पर हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद काम होंगे। चंडीगढ़ में मेयर आम आदमी पार्टी का बनने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। मौके पर अनिल माटा, दीपक प्रभाकर, अश्वनी वधवा, जसविन्द्र धीमान, नरेश कुमार, राज सिंगला, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments