लाडवा। हरियाणा सरकार में एग्रो के चेयरमैन व वरिष्ठ जजपा नेता कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कहा कि जजपा नेता गठबंधन के धर्म को आजतक निभाते आ रहे है और आगे भी निष्ठा से निभाएंगे। जजपा पार्टी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए पुरी तरह से तैयार है। लोकसभा की सभी 10 सीटों व विधानसभा की सभी 90 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने में भी सक्षम है। कार्यकर्ताओं की बदौलत जजपा मजबूती से खड़ी है और निश्चित रूप से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
बातचीत से ही समस्या का निकलता है हल
कुलदीप मुल्तानी सोमवार को लाडवा के ताज पैलेस में जजपा हलका अध्यक्ष एवं जिप सदस्य जसबीर पंजेटा की भतीजी की शादी समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसानों की जायज मांगे मान ली गई है। बातचीत का दौर चल रहा है। बातचीत से ही समस्याओं का हल निकलता है। सरकार को किसानों की मांगों को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। हमारे शीर्ष नेता जो भी किसान आंदोलन पर निर्णय लेंगे वह किसानों के हित में ही होगा।
यह भी पढ़ें : शिवरात्रि को लेकर चल रही प्रभातफेरी में शहर की संस्थाए बढ़-चढ़कर ले रही हैं भाग
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ चुके है। सभी कार्यकर्ता संगठित होकर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाओ। गठबंधन रहेगा या पार्टी अलग चुनाव लड़ेगी यह तो पार्टी के शीर्ष नेताओं का निर्णय होगा, लेकिन हमें अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना है। इस अवसर पर जसबीर पंजेटा जैनपुर, भूपेंद्र सिंह खानपुर, प्रदेश महासचिव जोगध्यान लाडवा मुख्य रूप से मौजूद थे।
खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/