Wednesday, February 5, 2025
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadडिपो पर छापेमारी में कम मिला राशन

डिपो पर छापेमारी में कम मिला राशन

Google News
Google News

- Advertisement -

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम ने एक सूचना के आधार पर राजीव कालोनी में स्थित एक सरकारी राशन डिपो पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ छापेमारी की। जांच के दौरान डिपो पर स्टॉक से काफी कम पाया गया है। डिपो संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीएम फ्लाईंग के डीसीपी राजेश चेची ने बताया कि मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्रद्धानंद बस्ती, ग्रीन फील्ड कॉलोनी और ओल्ड फरीदाबाद के राशन डिपो धारक का बड़ा घोटाला पकड़ा है। जिसमें 147 क्विंटल गेंहू व 821 किलो चीनी गायब मिली है।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि श्रद्धानंद बस्ती, ग्रीन फील्ड कालोनी,ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाका, थाना सूरजकुंड इलाके में राशन डिपों धारक के शव द्वारा राशन की काला बजारी की गई है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति अंकित हुड्डा के साथ रेड की गई। निरीक्षण करने पर पाया गया कि डीपो धारक के शव कुमार छुट्टी पर है। ऑनलाइन रेकॉर्ड अनुसार दोनों डीपो पर 147 क्विंटल गेहू व 821 किलोग्राम चीनी होनी चाहिए थी।

लेकिन मौके पर दोनों डीपो पर पांच कट्टे गेंहू व दो कट्टे चीनी मिली। इस प्रकार इन डीपो पर 147 क्विंटल गेंहू व 821 किलोग्राम चीनी कम मिली। जिस पर अंकित हुड्डा, निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस को अभियोग अंकित करने के लिए शिकायत दी गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बिशन लाल सैनी होंगे BJP में शामिल

चंडीगढ़ । हरियाणा में BJP परिवार में congres के एक बड़े नेता की एंट्री होने जा रही है। CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Recent Comments