Monday, February 3, 2025
11.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा के जींद में आज "मेरी आवाज सुन लो" रैली का आयोजन,...

हरियाणा के जींद में आज “मेरी आवाज सुन लो” रैली का आयोजन, बीरेंद्र सिंह करेंगे बड़ी घोषणा

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: “मेरी आवाज सुन लो” पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज हरियाणा में इस रैली को निकाल रहे है। यह रैली जींद के स्टेडियम से शुरू की जाएगी। इस रैली को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित है। साथ ही इस रैली में कोई बड़ी घोषणा भी आज हो सकती है। इस घोषणा का दावा सोमबीर पहलवान, शिवनारायण शर्मा समेत कई दूसरे कार्यकर्ता कर रहे है। यह वह नेता है जो बीरेंद्र सिंह के काफी नजदीक माने जाते है और इनका दावा है कि आज शायद बीरेंद्र सिंह बीजेपी छोड़ सकते है। यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

आज पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एक तीर से कई निशाने साधने वाले है। जहां एक तरफ रैली निकालकर वह लोगों की भीड़ एकत्रित करेंगे तो वहीं भाजपा सरकार पर दवाब भी बनाएंगे। बीरेंद्र सिंह उचाना सीट से चुनाव लड़ने के लिए सोच रहे है लेकिन बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के कारण यह संभव नहीं लग रहा है। अब यह रैली किस उद्देश्य से निकाली जा रही है। कुछ कहा नहीं जा सकता है। भाजपा-जजपा गठबंधन के चलते उचाना सीट पर दावेदारी करना संभव नहीं लग रहा है क्योंकि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हर मंच से दावा कर रहे हैं कि वह उचाना विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे। अब इस रैली के बाद ही कुछ निश्चित किया जाएगा।

जींद में बीरेंद्र सिंह का गृह जिला है। और आज जींद में “मेरी आवाज सुन लो” रैली निकाली जाएगी। इस रैली में काफी भीड़ आने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीरेंद्र सिंह अपनी ताकत का आकलन करने के साथ राजनीतिक गलियारों में बड़ा संदेश भी देना चाहते हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments