Wednesday, February 5, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAबंदरों ने शहर में मचाया उत्पात, घरों की छतों पर पूरा-पूरा दिन...

बंदरों ने शहर में मचाया उत्पात, घरों की छतों पर पूरा-पूरा दिन बैठे रहते हैं बंदर

Google News
Google News

- Advertisement -

कुरूक्षेत्र। लाडवा शहर में बंदरों ने पूरा उत्पात मचाया हुआ है। बंदरों की टोलियां लोगों के घरों की छतों व घरों में आम देखी जा रही है। जिसके कारण शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वार्ड दस से राकेश गर्ग, वैभव, अमित, कर्म सिंह, अशोक, शुभम, सुमित, विकास आदि ने कहा कि सुबह उनकी कॉलोनी में भारी संख्या में बंदरों की टोली आ गई और उनकी छतों पर चढ़ गई। जिसको देखकर न केवल घर में काम कर रही महिलाएं दहशत में आ गई। बल्कि बच्चे भी घरों में रोने लगे।

आराम से अपना जीवन व्यतीत

उन्होंने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द शहर में जो बंदर ही समय घूम रहे हैं उन्हें पकड़कर कहीं न कहीं उचित स्थान पर छोड़ने का काम करें ताकि शहरवासी आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि इन बंदरों के कारण महिलाएं अपने आपको घर पर सुरक्षित नहीं समझ पा रही है। वहीं बच्चों को घरों में खेलना व पढ़ना भी मुश्किल हो रहा है। क्योंकि बंदर इंसान पर झपटने का भी प्रयास करते हैं।

यह भी पढ़े:  देश व विदेश के प्रख्यात कलाकार हर दिन कर रहे हैं पर्यटकों का मनोरंजन

सामान को भी उठाकर ले जाते

जिससे कई बार वाहन चलाने वाले लोग दहशत के कारण अपने दोपहिया वाहन तक से गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि छत पर लोगों के कपड़े आदि भी उठाकर ले जाते हैं। वहीं घरों में रखे सामान को भी उठाकर ले जाते हैं। शहरवासियों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन आंतकी बंदरों को पकड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।
बाक्स
जल्द किया जाएगा समाधान: नपा प्रधान
लाडवा नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना ने कहा पहले भी कई बार बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा जा चुका है। अब एक बार फिर विशेष अभियान चलाकर इन बंदरों को पकड़कर कहीं सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। शहरवासी किसी प्रकार की कोई चिंता न करें।

खबरों के लिए जुड़े रहे: https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

बीजेपी कोर कमेटी की मीटिंग में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

देश रोजाना डेस्क। हरियाणा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव (LOCAL BODY ELECTION) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ...

बिशन लाल सैनी होंगे BJP में शामिल

चंडीगढ़ । हरियाणा में BJP परिवार में congres के एक बड़े नेता की एंट्री होने जा रही है। CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

Recent Comments