Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAमूलचंद शर्मा ने दिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा को करारा जवाब

मूलचंद शर्मा ने दिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा को करारा जवाब

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चार डिप्टी सीएम बनने के बयान पर पलटवार किया है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि 10 साल भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम रहे है जितनी कमजोरी उन्होंने दिखाई है कभी कल्पना नही की थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 13 डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा करनी चाहिए थी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां पर संगठन फैसला करता है।

मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में हुड्डा, किरण, शैलजा कौन सीएम बनेगा ? मूलचंद शर्मा ने तंज कसते हुए कहा लेने देने को कुछ नही है मंत्रालय बांट रहे है 2024 में फिर भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य दोनों में बनेगी। मूलचंद शर्मा ने कहा कि मनोहर के नेतृत्व में जितना काम हुआ उतना कभी नही हुआ।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments