Wednesday, January 15, 2025
12.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadअब फरीदाबाद की यह सड़क भी होगी तिरंगामय

अब फरीदाबाद की यह सड़क भी होगी तिरंगामय

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जब सत्ता संभाली है तो एक संकल्प लिया था कि हर विधानसभा क्षेत्र में समान विकास करवाएंगे। 9 वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के प्रदेश की हर विधानसभा में नई-नई परियोजनाओं की सौगात दी है और अब फरीदाबाद की सड़के तिरंगा रौशनी से जगमगाएंगी। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बड़खल चौक स्मार्ट सिटी की स्मार्ट रोड पर 17 लाख की लागत से बनी तिरंगा लेजर लाइट का शुभारम्भ किया।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर कहा कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे भारत देश में विकास कार्य तेज गति से है। आज बड़खल चौक स्मार्ट सिटी के स्मार्ट रोड पर तिरंगा लेजर लाइट का शुभारंभ किया गया है। जब आप इस रोड पर चलेंगे तो आप को तिरंगा नजर आएगा। बड़खल चौक से बाईपास रोड तक लेजर लाइट तिरंगे के रूप में नजर आएगी। इस रोड का नाम भी तिरंगा रोड रखा गया है।

लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा लेजर लाइट का आज शुभारंभ किया गया। पूरे शहर की सड़कों को आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में सुंदर बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सड़कों पर एलईडी लाइट लगाई गई है। आगरा कैनाल, लड़कियों के स्कूल और कॉलेज, स्किल यूनिवर्सिटी और हाईवे इन सब के विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं और फरीदाबाद की सुंदरता को भी बढ़ाया जा रहा है। सारे देश में जितनी भी स्मार्ट सिटी है सब में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।

पहले कोरोना महामारी की वजह से काम में कुछ देरी हुई थी लेकिन अब सभी विकास कार्यो ने तेजी पकड़ ली है। शहर के पार्क, बड़खल झील का पुननिर्माण, नेशनल हाईवे और हर शहर की गली को एलईडी से चमकाया गया है और यह सारी चीजें पिछले 9 में हुई है। जैसे देश बदल रहा है वैसे ही फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद की तस्वीर बदल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा,अजय बैंसला,  डॉ कौशल बाटला, दीपक मेहता, नवीन कुमार गर्ग, सत नारायण गर्ग सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बडौली व सिंगर रॉकी मित्तल पर दु्ष्क#र्म का आरोप, कसौली में हुआ केस दर्ज

सोलन जिला Kasauli Police Station में हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा की रहने वाली महिला ने...

ED Kejriwal:केजरीवाल के खिलाफ मुकदमे की मंजूरी,सीबीआई और ईडी की संयुक्त जांच जारी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने(ED Kejriwal:) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धन शोधन मामले...

पलवल बार एसोसिएशन : वकील कुलबीर तेवतिया के खिलाफ झूठे मुकदमे का विरोध

आज जिला बार एसोसिएशन पलवल के प्रधान श्रीमान रविंद्र चौहान उर्फ टीटू की अध्यक्षता में श्री शिवनारायण तेवतिया वरिष्ठ अधिवक्ता के आवाहन पर बार...

Recent Comments