Wednesday, March 12, 2025
31.4 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadभाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी बने राज मदान

भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी बने राज मदान

Google News
Google News

- Advertisement -

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता राज मदान को पुनः भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा और जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता उपस्थित रहे।

राज मदान

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा और जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता ने राज मदान को सह प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज मदान ने शीर्ष नेतृत्व और भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे राजीव जेटली

उन्होंने कहा कि भाजपा जिला संगठन फरीदाबाद में मुझे पुनः जिला सह मीडिया प्रमुख नियुक्त करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, विधायक गण और देवेन्द्र चौधरी, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा और मनोज वशिष्ठ, जिला मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और संगठन के वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाता हूं कि संगठन के कार्यों में पहले से भी ज्यादा सहयोग करूंगा। राज मदान ने कहा कि पूर्ण निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ संगठन का कार्य करूंगा।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments