Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के 104 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर...

हरियाणा में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के 104 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर तक करे आवेदन

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अब एक सुनहरा अवसर स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने दिया है। HSSC के ग्रुप-सी TGT के 104 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 18 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। 9 अक्टूबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। लास्ट डेट 12 अक्टूबर है। इसके बाद उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सभी उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता रखी गई है। सभी युवाओं की पढ़ाई ग्रेजुशन तक होनी चाहिए। बीटीसी, जेबीटी, डीएड जैसे कोर्स में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। डिप्लोमा इन ग्रेजुएशन भी होनी चाहिए। यह शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। अन्य पात्रता के रूप में मैट्रिक या उच्चतर परीक्षा में हिंदी अथवा संस्कृत एक विषय के रूप में होना चाहिए।

हरियाणा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित शिक्षक से पात्रता परीक्षा, स्कूल शिक्षक पात्रता बोर्ड से प्रमाणित पत्र ही अनिवार्य है। और यह दस्तावेज ही स्वीकार किये जायंगे। अंतिम तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अन्य पात्रता परीक्षा के रूप में आयोग ने पद के लिए संबंधित विषय में स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होने का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य रखा गया है। इसके साथ ही एसटीईटी या एचटीईटी पास प्रमाण पत्र जारी करने की तारीख से सात वर्ष होनी चाहिए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments