Wednesday, March 12, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadएकॉर्ड अस्पताल में मेनोपॉज विषय पर सेमिनार का हुआ आयोजन

एकॉर्ड अस्पताल में मेनोपॉज विषय पर सेमिनार का हुआ आयोजन

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल, फरीदाबाद मेनोपॉज सोसायटी की तरफ से जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक महिला डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम आयोजन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कुमार तथा डॉ. सविता कुमारी ने फरीदाबाद मेनोपॉज सोसाइटी की प्रेसिडेंट डॉ. इन्दु तनेजा और सेक्रेटरी डॉ. सोनल गुप्ता के साथ किया। जबकि इंडियन मेनोपॉज सोसायटी की प्रमुख डॉ. पुष्पा सेठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि मेनोपॉज महिलाओं में 45-50 की उम्र में होने वाला एक महत्वपूर्ण हॉर्मोनल चेंज है। इसके कारण उन्हें शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके प्रति उन्हें जागरुक करना आवश्यक है।

सेमिनार की शुरुआत अस्पताल चेयरमैन डॉ. प्रबल रॉय, नेफ्रोलॉजी डिपार्टमैन के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र कुमार, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार, कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. राम चंद सोनी तथा मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा सेठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ पुष्पा सेठी ने मेनोपॉज के बाद महिलाओं में यूरिनरी सिम्टम्स और उसके उपचार के बारे में बताया। डॉ वरुण कटियार (यूरोलॉजिस्ट) ने भी नवीनतम उपचार की जानकारी दी।

डॉ. युवराज कुमार ने कहा कि मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। हड्डी कमजोर होने पर टूटने का भय रहता है। ऐसे में महिलाओं को दूध एवं उससे उत्पादित सामग्री का सेवन बढ़ा देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह से कैल्शियम की गोलियों का सेवन भी किया जा सकता है।

डॉ. दिव्या कुमार ने कहा कि मासिक धर्म बंद होने के बाद महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की सही स्थिति बनाए रखने के लिए महिलाओं को चिकित्सक के संपर्क में रहना बहुत जरूरी है। डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि महिला रोग विशेषज्ञों के संपर्क में रहने पर वे मेनोपॉज का सही प्रबंधन कर देती हैं। डॉ. महिंद्रा आहूजा ने बताया कि कसरत करना हड्डियों और मांसपेशियों को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक है। डॉ. अनीता कांत ने न्यूमोकोकल वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। डॉ. रोहित मुखर्जी ने भी वैक्सीन के बारे में बताया। डॉ. गुर्नीता भल्ला ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

मेनोपॉज से बचाव के लिए क्या करें?

विटामिन डी की कमी को दूर करें, चाहे गोलियों के माध्यम से हो या फिर धूप से। नियमित व्यायाम करें, तनाव से बचें। डॉक्टर की सलाह लें।

कार्यक्रम में डॉ. किरण चांदना, डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. माला अरोड़ा, डॉ. दीप गुप्ता, डॉ. मिथिलेश बंसल समेत अनेक महिला डॉक्टर मौजूद रही।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

प्रसिद्धि की बैसाखी बनता साहित्य में चौर्यकर्म

-डॉ. सत्यवान सौरभसाहित्यिक चोरी साहित्यिक क्षेत्र में एक बड़ी चुनौती बन गई है, जहाँ एक लेखक के विचारों, शब्दों या रचनाओं पर दूसरे लेखक...

Recent Comments