Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramनगर निगम ने रिहायशी एरिया में बनाया कूड़ा डालने का खत्ता, लोगों...

नगर निगम ने रिहायशी एरिया में बनाया कूड़ा डालने का खत्ता, लोगों ने किया विरोध कहा – नहीं डालने देंगे कूड़ा

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रवेश चौहान, देश रोजाना
गुरुग्राम। लोगों के स्वास्थ्य और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम, गुरुग्राम कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके द्वारा पब्लिक हेल्थ विभाग कार्यालय के नजदीक गैर रिहायशी एरिया में बना कूड़ा डालने का खत्ता अब मदनपुरी रोड स्थित रिहायशी एरिया में शिफ्ट कर दिया है। जबकि पब्लिक हेल्थ कार्यालय के नजदीक स्थित साइट निगम ने रेहड़ी वालों को दे दी है। लोगों का आरोप है कि निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से यहां रेहड़ी लगाने के नाम पर अवैध वसूली भी की जा रही है।

बरहाल मदनुपरी रोड पर रिहायशी क्षेत्र में बनाए गए खत्ते को लेकर स्थानीय निवासी और मार्किट एसोसिएशन अब विरोध में उतर आया है। तिलकराज, देवपाल, शंकर लाल वर्मा, रामा टायर, हरीश वर्मा, टिंकू सरदाना, तिलक सरदाना, राजपाल, गुलशन, राकेश, भारत मदान, तरुण आदि लोगों ने कहा कि अगर नगर निगम ने जल्द ही इस प्वाइंट को नहीं बदला तो वे निगम की गाड़ियों को यहां पर कूड़ा डालने नहीं देंगे। इसके लिए उन्होंने निगम अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया है। स्थानीय लोगों को कहना है कि बारिश के दिनों में कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड रहा है। वहीं यहां से आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस नेता सुनील प्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने शहर को कूडाघर बना दिया है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है। एक ओर शहर में जहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। वहीं दूसरी ओर निगम अधिकारी, इकोग्रीन प्रबंधन और स्थानीय भाजपा नेताओं की मिलीभगत से सरकारी खजाने की खुलेआम लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। कांग्रेस की सरकार आने पर सरकारी पैसे की इस लूट का पूरा हिसाब लिया जाएगा। वर्मा ने निगम अधिकारियों को चेताया कि अगर उन्होंने जल्द से जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं निकाला तो कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ अभियान चलाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments