Wednesday, March 12, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAनूंह जिले के एक गांव में हुई इस घटना ने इंसानियत को...

नूंह जिले के एक गांव में हुई इस घटना ने इंसानियत को किया शर्मसार

Google News
Google News

- Advertisement -

फिरोजपुर झिरका(मेवात)। नूंह जिले के एक गांव से शुक्रवार की शाम इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 25 वर्षीय दरिंदे ने सात साल की बच्ची का रेप कर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यहीं नहीं आरोपी ने बच्ची के शव को सरसों के एक खेत में दफना दिया। इस घटना का खुलासा तीन दिन बाद तब हुआ जब आरोपी से शक की बिनाह पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्ची के शव को खेत से बरामद करवा दिया। इससे पहले बच्ची के परिजन उसे ढूंढकर परेशान थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। इस ह्दय विदारक घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है।

पुलिस

आरोपी ने मौका पाकर

जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को आरोपी ने बच्ची को कुछ पैसे का लालच देकर उसे अपने पास बुलाया था। इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची के शव को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। बच्ची के गायब होने पर स्वजनों ने उसे खूब तलाश किया परंतु बच्ची का पता नहीं चला। 29 फरवरी को पीडि़त परिवार अपनी शिकायत लेकर फिरोजपुर झिरका थाने पहुंचा जहां उन्होंने अनी प्राथमिकी दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : इजराइली विशेषज्ञ ने किया उप उष्णकटिबंधीय फल केंद्र लाडवा का दौरा

आरोपी

इंसानियत को किया शर्मसार

सके बाद पुलिस तथा गांव वालों ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की तथा उसे गायब होने से पहले कहां-कहां और किस जगह देखा गया उसकी छानबीन की तो शक की सूंई अब्बास नाम के एक व्यक्ति पर गई। अब्बास का संबंध बच्ची के परिवार से ही निकला। बच्ची अब्बास के चाचा की लडक़ी थी। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी अब्बास ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments