Tuesday, March 11, 2025
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAसड़क दुर्घटना में कार सवार दम्पति सहित तीन की गई जान

सड़क दुर्घटना में कार सवार दम्पति सहित तीन की गई जान

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोजाना, पलवल

कोकिलावन से दर्शन कर लौट रहे कार सवार दंपति सहित तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे चल रहे ट्रॉला में जा घुसी। दुर्घटना होते ही वहां पुलिस पहुंच गई तथा दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर रात ढाई बजे वाहनों के पहिए रुक गए। लोगों ने दुर्घटना के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार फरीदाबाद एनआईटी के रहने वाले धीरज भाटिया ने शिकायत दी है कि उसके 43 वर्षीय भाई मनीष भाटिया की फरीदाबाद में ही फोटोकॉपी की दुकान है। शनिवार शाम उसके भाई मनीष अपने 50 वर्षीय दोस्त राजकुमार जायसवाल की कार में कोकिलावन मंदिर में दर्शन करने गए थे। कार में मनीष की 38 वर्षीय पत्नी दर्शना, 17 वर्षीय बेटी वाणी, आठ वर्षीय बेटे माधव के साथ राजकुमार की 42 वर्षीय पत्नी गीतांजलि और दस वर्षीय बेटी आहना भी थी। कार राजकुमार चला रहे थे। घर लौटते समय वापसी में रात के करीब दो बजे ओमेक्स सिटी के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चल रहे एक ट्रक ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसकी वजह से उनकी कार की ट्रक ट्रेलर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ट्रेलर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार सवार सातों सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों के मदद से सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुँचाया गया। जिला नागरिक अस्पताल में डाक्टरों ने मनीष भाटिया, दर्शना और राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। स्वजन के अनुसार फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में घायलों का उपचार चल रहा है।

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण के अनुसार मामले में आरोपित चालक ट्रक ट्रेलर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उनके द्वारा ट्रक ट्रेलर के नंबर के आधार पर आरोपित चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित चालक पुलिस को गिरफ्त में होगा। पुलिस ने मृतकों के शव के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments