Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAसमान शिक्षण के अंतर को पाटने का प्रयास कर रही है

समान शिक्षण के अंतर को पाटने का प्रयास कर रही है

Google News
Google News

- Advertisement -

रेवाड़ी। बुधवार को सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी ने जिला के अस्थाई ग्रामीण निवासी अजय यादव को आर्थिक रूप से मदद कर अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए उनकी छहमाह की फीस अदा की। उक्त सामाजिक संस्था के अध्यक्ष भारत पालीवाल ने बताया कि इस संस्था का उद्देश्य किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना है। युवक अजय आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई जारी रखने में मुश्किलों का सामना कर रहा था, इसी कारण उसने संस्था से उसकी मदद की गुहार लगाई ताकि वह अपनी शिक्षा को आगे जारी रख सके।

यह भी पढ़ें : अर्जुन अवॉर्डी अनूप कुमार ने किया खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन

शिक्षा एकमात्र ऐसी चीज है

भारत पालीवाल ने बताया कि शिक्षा से बड़ा कुछ नहीं होता। शिक्षा एकमात्र ऐसी चीज है, जो सदैव काम आती है। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्था पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी निरंतर सामाजिक कार्यों में जुटी रहती है। गत 3 वर्षों से संस्था निरंतर प्रत्येक रविवार को शहर में सेवा रसोई के माध्यम से भोजन वितरण करती है। जरूरतमंद की हर संभव मदद का करना इस संस्था का प्रथम उद्देश्य है। छात्र अजय को आर्थिक मदद उपलब्ध कराते वक्त इस संस्था के पदाधिकारी अमित राव, प्रवीण यादव, चिराग योगेश पिपलानी, प्रदीप गुप्ता और नितिन यादव भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments