Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramखुदाई करने के दौरान दो मजदूर मिट्टी में दबे, दमकल कर्मियों ने...

खुदाई करने के दौरान दो मजदूर मिट्टी में दबे, दमकल कर्मियों ने सकुशल निकाले बाहर

Google News
Google News

- Advertisement -

हर्ष खटाना, देश रोजाना
गुरुग्राम। सोहना के नजदीक गांव जखोपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब टेलीकॉम कंपनी के लिए खुदाई का काम कर रहे मजदूर सुरंग में दब गए। मजदूर पाइप के लिए सड़क के नजदीक सुरंग खोद रहे थे। जब मजदूर उस सुरंग कार्य कर रहे थे तो उसी दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा उन पर गिर गया। इस हादसे में दो मजदूर दब गए। लोगों ने बताया कि कंपनी का सुपरवाइजर जो हादसे के समय पर मौके पर था, वह फरार हो गया। इस दौरान आसपास रहने वाले लोगों को जब इस हादसे का पता चला तो काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी व लोगों के आपसी सहयोग से करीब 3 घंटे के रेस्क्यू से दोनों मजदूरों को सकुशल मिट्टी के नीचे से निकाल लिया गया। दोनों ही मजदूरों को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर वह उपचाराधीन है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिन से सुरंग खोदने का काम चल रहा था। मजदूर काम कर रहे थे तो उन्हें एक सुरंग बनाई जा रही थी। उसको बनाते समय मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा मजदूरों पर जा गिरा व दोनों ही मजदूर मिट्टी में दब गए। इस मामले के बाद वहां आसपास लोग जमा हो गए। जिन्होंने करीब 3 घंटे भारी मशक्कत के बाद दोनों ही मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पुलिस बल व जेसीबी की मशीन खड़ी रही। सोहना के सामान्य अस्पताल में दोनों मजदूरों को भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार जारी है।

सोहना की एसीपी नवीन सिंधु ने बताया कि किसी निजी कंपनी के काम सड़क के किनारे चला हुआ था, जिस कारण दो मजदूर मिट्टी के अंदर दब गए थे। जिन्हें 3 घंटे रेस्क्यू के बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया। वहीं अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments