बुधवार, नवम्बर 29, 2023
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadदिन प्रतिदिन ग्रामीणों का धरना हो रहा और मज़बूत

दिन प्रतिदिन ग्रामीणों का धरना हो रहा और मज़बूत

Google News
Google News

- Advertisement -

ग्रेटर फरीदाबाद स्थित गाँव रिवाज़पुर में प्रस्तावित कूड़े के डम्पिंगयार्ड के विरोध में ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन को लगातार आसपास के गाँवों का समर्थन प्राप्त हो रहा है। विशेष रूप से महिलायें इस आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। सुबह अपने दैनिक कार्य समाप्त करके महिलायें धरनास्थल पर भारी संख्या में पहुँच जाती हैं।

ढोलक व चिमटे की ताल पर पूरा दिन भजन व कीर्तन करती हैं और बीच बीच में हरियाणा सरकार विरोधी नारे भी लगाती हैं। शाम को महिलाओं और पुरुषों की एक टोली गाँव जा कर जागरूकता करती है और लोगों को कूड़ाघर से होने वाले नुक्सान के बारे में अवगत कराती हैं। महिलाओं में मुख्य रूप से माला चौहान, मधु चौहान, लाडो ठाकुर, मिथलेश, सुनीता ,नीरज, बिंदु इत्यादि अपनी महिला मंडल की अनेकों सदस्यों के साथ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।

धरने स्थल पर ग्रामीणों ने मिलकर भोजन इत्यादि की व्यवस्था भी की है जिससे कि वहां बैठने वाले बच्चों और बुज़ुर्गों को कोई तकलीफ ना हो। ग्रामीणों को आशंका है कि यह धरना लम्बा चल सकता है और वह इसके लिए तैयार हैं। हर स्थिति में वह एकजुट होकर अपने गाँव और क्षेत्र में कूड़ेघर का विरोध करेंगे।

सेव फरीदाबाद संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज और रिवाजपुर सोशल वेलफेयर समिति के अध्यक्ष नाहर सिंह ने जानकारी दी कि 19 मई 2023 ,शुक्रवार को दूसरी समन्वय बैठक ग्रामीण प्रतिनिधियों ,फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर जितेंदर दहिया और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के बीच शाम चार बजे होगी।

- Advertisement -

1 टिप्पणी

  1. हमारे इलाके के सभी बच्चे नोजवान बुजुर्ग और नारी शक्ति सब एक साथ हैं। ये धरना तब तक चलता रहेगा जब तक हमारे इस इलाके रिवाजपुर से कूडा घर नही हट जाता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

टू प्लस टू वार्ता से नई ऊंचाई पर भारत-आस्ट्रेलिया संबंध

गत दिवस पहले भारत और आस्ट्रेलिया ने दूसरी टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र समेत दुनिया भर में गहराती गंभीर चुनौतियों से मिलकर निपटने का आह्वान कर पुन: रेखांकित किया है कि दोनों दोस्त अंतरराष्ट्रीय मसले पर कंधा जोड़ने को तैयार हैं।

Faridabad: एक ही महिला के साथ तीन वारदातों को 14 अरोपियों ने दिया अंजाम, मामला जान हो जाएंगे हैरान

देश रोज़ाना: "द केरल स्टोरी" फिल्म की तर्ज पर एक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने नाम बदलकर पहले नाबालिक लड़की से दोस्ती...

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें Fish aquarium, फिर कुछ ही दिनों में देखें इसका कमाल

आपने लोगों के घरों और ऑफिस में Fish aquarium रखा हुआ देखा होगा। इसका वास्तु से सीधा कनेक्शन होता है लेकिन क्या आप जानते है कि इसे रखने की सही दिशा क्या है तो चलिए जानते है -

Recent Comments