Monday, September 16, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAआखिर क्यों इनेलो के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

आखिर क्यों इनेलो के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Google News
Google News

- Advertisement -

हरियाणा के जींद जिले से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले 17 सालों से भी अधिक समय से सतीश जैन इनेलो पार्टी से जुड़े हुए थे। हालांकि, अभी तक उनके पद से इस्तीफा देने का कोई कारण सामने नहीं आया है। यह देखने का विषय है कि सतीश जैन ने अपने पद से क्यों इस्तीफा दिया। वह पार्टी में रहेंगे या हमेशा के लिए अलविदा कहेंगे।

इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जैन ने पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी निजी कारणों के कारण पार्टी में व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहने में असमर्थ हैं और इसी के चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। कृपया उनका इस्तीफा मंजूर करके उन्हें पदभार मुक्त किया जाए।

जैसे ही यह पत्र सामने आया तो जींद की राजनीति ने तूल पकड़ लिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन कारणों से सतीश जैन अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। सतीश जैन ने साल 2006 को इनलो पार्टी को ज्वाइन की थी। लंबे समय सतीश जैन जिले में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान सचिव के पद पर रहे हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय ओज़ोन परत संरक्षण दिवस?: धरती के श्वास की रक्षा का संकल्प

आज, 16 सितंबर को, पूरी दुनिया राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मना रही है। इस दिन का उद्देश्य ओज़ोन परत की रक्षा के महत्व...

Haryana AAP-BJP: AAP नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, BJP में लोकतंत्र खत्म

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (Haryana AAP-BJP:) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोक दी है। इस...

Manojjha-BJP: RJD नेता मनोज झा का BJP पर निशाना: पद की जंग के नतीजे जल्द होंगे सामने

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Manojjha-BJP: ) में नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के...

Recent Comments