बुधवार, नवम्बर 29, 2023
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaसौरव गांगुली बने त्रिपुरा के टूरिस्ट ब्रांड एंबेसडर

सौरव गांगुली बने त्रिपुरा के टूरिस्ट ब्रांड एंबेसडर

Google News
Google News

- Advertisement -

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सौरव गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। इसे लेकर सौरव गांगुली ने त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोलकाता में मुलाकात भी की।


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ट्वीट किया और लिखा यह बहुत गर्व की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर बनने के हमारे आॅफर को एक्सेप्ट कर लिया है। आज उनसे फोन पर बातचीत हुई। आगे उन्होंने लिखा कि मुझे विश्वास है कि सौरव गांगुली की भागीदारी राज्य की पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देगी।
त्रिपुरा के पर्यटन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को कोलकाता के बेहाला स्थित आवास पर सौरव गांगुली की पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात भी हुई। इसमें पर्यटन सचिव और निदेशक उत्तम कुमार चकमा और तपन कुमार चकमा भी पर्यटन मंत्री के साथ मौजूद थे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि हमारे त्रिपुरा के पर्यटन को दुनिया भर में ले जाने के लिए बहुत ज्यादा प्रचार और अच्छी ब्रांडिंग की जरूरत है, इसलिए हमें एक लोकप्रिय ब्रांड एंबेसडर की जरूरत थी ,जो पूरी दुनिया में पहचाना जाता हो और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हमारे प्यारे दादा सौरव गांगुली से ज्यादा लोकप्रिय व्यक्ति कौन हो सकता है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

ChatGPT के इस खास फीचर से लोगो बनाना हुआ आसान, आप भी ट्राई करें

चैटजीपीटी में अब अपने सवालों के जवाब के साथ आप लोगो भी डिजाइन कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह लोगो काफी हाई क्वालिटी का होता है।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें Fish aquarium, फिर कुछ ही दिनों में देखें इसका कमाल

आपने लोगों के घरों और ऑफिस में Fish aquarium रखा हुआ देखा होगा। इसका वास्तु से सीधा कनेक्शन होता है लेकिन क्या आप जानते है कि इसे रखने की सही दिशा क्या है तो चलिए जानते है -

Amazon का नया AI चैटबॉट Q करेगा ChatGPT और BARD की छुट्टी?

Amazon ने हाल ही में Q नामक एक बिजनेस चैटबॉट लॉन्च किया है, जो जेनेरेटिव AI द्वारा संचालित है। यह चैटबॉट व्यवसायों को उनके...

Recent Comments