Friday, October 18, 2024
22.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeGujaratGujarat: ऊर्जा जरूरतों का 50% रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करने की तरफ...

Gujarat: ऊर्जा जरूरतों का 50% रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करने की तरफ बढ़ रहा गुजरात

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: देश को विकास का नया मॉडल देने वाला गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए गुजरात एक नई मिसाल पेश करने जा रहा है। प्रदेश अपनी 50% ऊर्जा जरूरतों को रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेस से पूरा करने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। सूबे की सरकार ने हाल ही में रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2023 लांच की है।
गुजरात सरकार द्वारा वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के 10वें संस्करण को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए रोड शो में रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2023 को भी व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों ने रोड शो के दौरान ग्रीन मेथनॉल और ग्रीन इथेनॉल के उत्पादन के लिए 1,000 करोड़ रुपए के MoUs पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ी सफलता

गुजरात वर्तमान में भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपसिटी में 15% का योगदान देता है। यह सबसे तेजी से बढ़ते रिन्यूएबल एनर्जी प्रोड्यूसिंग एरियाज में से एक है। रिन्यूएबल एनर्जी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने हाल ही में रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2023 भी लॉन्च की है। यह नीति राज्य को अपनी ऊर्जा का 50% ज़रूरत रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेस से हासिल करने के लिए सक्षम बनाएगी। यह 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 45% तक कम करने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में काफी सहायक होगी।

ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन के लिए नई नीति

गुजरात सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन की दिशा में आगे बढ़ते हुए भूमि आवंटन नीति की भी घोषणा की है। यह राज्य को ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए माकूल जगह बनाती है। इस नीति के मुताबिक, ग्रीन हाइड्रोजन कंपनियों को अपने प्लान्ट्स शुरू करने के पांच साल के भीतर प्लान्ट की प्रोडक्शन कैपिसिटी का 50% हासिल करना होगा। कंपनियों को आठ साल के भीतर 100% ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन की कैपसिटी हासिल करनी होगी।

वैश्विक कंपनियों के साथ तालमेल बढ़ाने पर जोर

प्रदेश सरकार रिन्यूएबल एनर्जी कैपसिटी को बढ़ाने के अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर की प्रमुख वैश्विक कंपनियों से तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया है। साथ ही मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता और चंडीगढ़ की नेशनल एनर्जी और ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने वाली कंपनियों के साथ कई बैठकें कीं हैं। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली देश-विदेश की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ गुजरात के विजन को साझा किया। साथ ही प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों की चर्चा की।

कई कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि

बैठक के दौरान कई कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है। ये कंपनियां ऑल्टरनेटिव फ्यूल प्रोडक्शन, गैस/टेक्नोलॉजी से संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चरल सॉल्यूशन्स, लीथियम-आयन बैटरी मैन्युफैक्चरिंग, सोलर PV मॉड्यूल्स मैन्युफैक्चरिंग, डिकार्बनाइजेशन इनीशियेटिव्स और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन जैसे विभिन्न सब-सेक्टर्स की आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। इस दौरान डेनिश मेरीटाइम कंपनीयों ने गुजरात के पोर्ट्स से ग्रीन मेथनॉल और ग्रीन इथेनॉल खरीदने में रुचि व्यक्त की है।

इसके अलावा, वेलस्पन और किरी इंडस्ट्रीज जैसी भारतीय कंपनियों ने गुजरात से यूरोप तक ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के निर्यात की सुविधा के लिए लिली नेविटास (जर्मनी) और सुंड्रोनिक्स (जर्मनी) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। शिपिंग के लिए ग्रीन फ्यूल की विशाल संभावनाओं को देखते हुए, शक्ति समूह ने गुजरात में ग्रीन मेथनॉल और ग्रीन इथेनॉल के प्रोडक्शन हेतु 1,000 करोड़ रुपए का निवेश करने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन कैपिटल बनने की ओर प्रदेश

गुजरात की इन्वेस्टर फ्रेंडली पॉलिसी, VGGS 2024 की अगुवाई में साइन किए गए MOUs और राज्य में अब तक आकर्षित निवेश को देखते हुए कहा जा सकता है कि गुजरात ग्लोबल ग्रीन हाइड्रोजन कैपिटल बनने की ओर बढ़ रहा है।
बता दें कि गुजरात सरकार वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की तैयारी के तहत अब तक छह अंतरराष्ट्रीय और आठ राष्ट्रीय स्तर के रोड शो कर चुकी है। इन रोड शो से प्रतिनिधिमंडल विभिन्न क्षेत्रों में वन-टू-वन मीटिंग्स, राउंड टेबल कॉन्फ्रेन्सेस, और सेमिनार्स के माध्यम से 1000 से अधिक कंपनियों जुड़ चुके हैं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

Recent Comments