Tuesday, March 11, 2025
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaसाल 2023 में इन लोगों ने बटोरी खूब सुर्खियां

साल 2023 में इन लोगों ने बटोरी खूब सुर्खियां

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: साल 2023 खत्म होने वाला है। और सभी लोग अब नव वर्ष यानि 2024 का स्वागत करेंगे। लेकिन साल 2024 में प्रवेश करने से पहले हम एक बार साल 2023 का रिमांडर जरूर करेंगे कि साल 2023 में कैसे कुछ आम लोग आये और फैमस हो गए। कोई प्यार में पकिस्तन से भारत आया तो कोई भारत से पाकिस्तान पहुंचा। और इन्हीं कुछ लोगों की वजह से ही साल 2023 ख़ास भी रहा है।

साल 2023 में भारत चंद्रयान मिशन में सफल रहा तो क्रिकेट टीम ने भी शानदार खेल दिखाया। राजनीति में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का जन्म हुआ तो मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नए और चौंकाने वाले चेहरे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँच गए।

यह तो बात रही पॉलिटिसिअन्स की लेकिन इस साल कई आम लोग भी मीडिया की सुर्खियों में रहे और खूब सुर्खी बटोरी। आइए नज़र डालते हैं कुछ आम लोगों के चेहरों पर जो साल 2023 के दौरान भारत में ख़ास बने रहे और किसी न किसी वजह से लोगों की ज़ुबान पर रहे।

पाकिस्तान की सीमा हैदर इस साल ख़ूब सुर्खियों में रहीं। भारत के सचिन मीणा से शादी करने के लिए वो पाकिस्तान से भारत पहुँच गईं। सीमा ने अपने पाकिस्तानी पति ग़ुलाम हैदर को छोड़ दिया और बिना वीज़ा के चोरी छिपे 4 बच्चों के साथ भारत पहुँच गईं।

सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी के दौरान ही मिथिलेश भाटी नाम की महिला भी काफ़ी सुर्खियों में रही। सचिन के पड़ोस में रहने वाली मिथिलेश अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब विवादों और चर्चा में रही। जब मीडिया ने मिथलेश से सचिन को लेकर सवाल किये तो उन्होंने एक बयान दिया लप्पू सा सचिन है,,, बोलने वापे आवे ना,, झींगुर सो लड़का,, वाके प्यार में आ गई। इस बयान को लेकर वह विवादों में रही। और इस पर खूब रील्स भी बनाई गई थी।

अंजू का मामला भी ठीक उसी दौरान सुर्खियों में आया जब सीमा हैदर भारत की मीडिया में छाई हुई थीं। इनकी कहानी भी सीमा हैदर की तरह है। अंजू भारतीय महिला हैं जो अपने पाकिस्तानी मित्र के प्रेम में जुलाई महीने में राजस्थान की भिवाणी से पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा पहुँच गई।

दिवाली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का हिस्सा ढहने से उसमें 41 मज़दूर फंस गए थे। भारत में स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया भी लगातार इस मामले को कवर कर रहा था। उन्होंने सुरंग में अपने साथियों को काफ़ी हिम्मत दी थी। कई साथी मज़दूरों ने नेगी के हौसले की ज़िक्र किया था। गब्बर सिंह नेगी उत्तराखंड के ही हरिद्वार के पास कोटद्वार के रहने वाले हैं।

जैसमीन कौर

2023 के सबसे टॉप मिम्स में से एक ‘जस्ट लूकिंग लाइक अ वाओ’ रहा है. इसने जैसमीन कौर नाम की एक आम महिला को रातोरात मशहूर कर दिया। यह दिल्ली में कपड़े की दुकान की मालकिन जैसमीन का डायलॉग था जो आज भी बहुत वायरल है इसे मशहूर करने में फ़िल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह डायलॉग देखते-देखते वायरल हो गया. आम लोगों से लेकर क्रिकेटर्स और बॉलीवुड के स्टार्स तक उनके डायलॉग की चर्चा करने लगे. इस साल अक्टूबर के महीने में महज़ एक हफ़्ते में जैसमीन के डायलॉग सोशल मीडिया पर छा गए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सीजर ने कहा, क्रोध का कारण नष्ट होना जरूरी

अशोक मिश्रजूलियस सीजर का जन्म ईसा पूर्व सौ शताब्दी का माना जाता है। वह रोम का महान सेनापति माना जाता है। उसको इस बात...

Recent Comments