Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBiharJDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान होगी किसके हाथ... कल होगा...

JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान होगी किसके हाथ… कल होगा फैसला

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली में गुरुवार को JDU पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के बाद दिल्ली JDU अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि अध्यक्ष ललन सिंह हैं, पहले भी थे और आगे भी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक होगी। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को होने वाली बैठक में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से ललन सिंह का इस्तीफा हो सकता है और इस पद की कमान नीतीश कुमार संभाल सकते हैं। पहले भी वे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें शुक्रवार को होने वाली बैठक पर टिकी हुई हैं।

वहीं बैठक शुरू होने से पहले एक दिलचस्प तस्वीर ये भी सामने आई कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक साथ जंतर-मंतर पर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर बैठक होने के बाद दोनों नेताओं ने एक साथ आने का फैसला किया। जिसका उद्देश्य पार्टी में एकजुटता का संदेश देना प्रतीत होता है।

बता दें कि, पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में JDU अध्यक्ष ललन सिंह के अध्यक्ष पद से हटने की संभावना से इनकार नहीं किया। पार्टी के एक नेता ने यहां तक कहा कि यह जिम्मेदारी नीतीश कुमार संभाल सकते हैं। हालांकि इस संबंध में JDU के दोनों शीर्ष नेताओं की ओर से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले, अपने पद से इस्तीफा देने की खबरों को खारिज करते हुए अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मीडिया द्वारा केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर एक ‘विमर्श’ खड़ा किया जा रहा है।

बैठक से पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि यह बैठक नियमित है और उनकी पार्टी एकजुट है। इसे के साथ सिंह ने थोड़ा बेरुखी के साथ मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘अगर मुझे इस्तीफा देना है, तो मैं आपको बुलाऊंगा और त्याग पत्र में क्या लिखना है आपसे परामर्श करूंगा ताकि आप भाजपा कार्यालय जा सकें और मसौदा प्राप्त कर सकें।’’

वहीं ललन सिंह ने यह भी कहा कि यह एक नियमित बैठक है। ‘‘आप कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, JDU एक है और एकजुट रहेगी।’’ पटना में दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले नितीश कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में अपनी पार्टी में उथल-पुथल की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि दिल्ली में JDU का दो दिवसीय सम्मेलन एक सामान्य आयोजन है जिसमें कुछ भी असाधारण जैसा नहीं है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments