Saturday, July 6, 2024
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaHemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली जमानत

Hemant Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली जमानत

Google News
Google News

- Advertisement -

Ex-Jharkhand Chief Minister Hemant Soren Granted Bail In Land Scam Case: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कथित भूमि घोटाले में उच्च न्यायालय ने उन्हें बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने शुक्रवार को सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में जमानत दे दी है। बता दें कि न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री की जमानत याचिका पर फैसला 13 जून को सुरक्षित रख लिया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोरेन के वरिष्ठ वकील अरुणाभ चौधरी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने सोरेन को जमानत दे दी है। आज कोर्ट के आदेश की कॉपी चली जाएगी। कल सोरेन बाहर आ सकते हैं। जमानत पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया, वह दोषी नहीं हैं। साथ ही कहा कि जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है।

Hemant Soren Bail : 31 जनवरी को हुए थे गिरफ्तार

Hemant Soren

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सोरेन (48) फिलहाल बिरसा मुंडा जेल में हैं। सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के वकील एस वी राजू ने दलील दी कि अगर सोरेन को जमानत पर रिहा किया जाता है, तो वह इसी तरह का अपराध फिर करेंगे। हालांकि, अदालत ने इसे नहीं माना और कहा कि जमानत पर रिहा किए जाने दौरान याचिकाकर्ता द्वारा कोई अपराध किए जाने की कोई आशंका नहीं है।

Hemant Soren News : क्या है पूरा मामला

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के खिलाफ रांची में 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में जांच चल रही है। ईडी का आरोप है कि इसे अवैध रूप से कब्जे में लिया गया था। एजेंसी ने सोरेन, सोरेन के कथित ‘फ्रंटमैन’ राज कुमार पाहन और हिलारियास कच्छप तथा पूर्व मुख्यमंत्री के कथित सहयोगी बिनोद सिंह के खिलाफ 30 मार्च को यहां विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दायर किया था। सोरेन ने रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी।

विस चुनाव में बदला लेगी जनता

Hemant Soren

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य सुखदेव भगत ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को ‘फर्जी मामले में फंसाकर’ उनके साथ जो सुलूक किया गया है। उसका बदला आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता वोट के माध्यम से लेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह से ‘संविधान बचाने’ की बात की है उसका असर भी झारखंड विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

Jharkhand Election: साल के आखिर में झारखंड में होगा चुनाव

बता दें कि झारखंड में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election) होने हैं। राज्य में फिलहाल झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों के गठबंधन वाली सरकार है। झारखंड के लोहरदगा से सांसद भगत ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन को दो सीट मिली थीं। इस बार हमें पांच सीट मिलीं। हमारी अपेक्षाएं इससे ज्यादा सीटों की थीं। हम आदिवासी बहुल पांच की पांच सीट जीते हैं। विधानसभा चुनाव में भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे और फिर से जीतेंगे

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू ने TDP सांसदों के साथ जेपी नड्डा से की मुलाकात, ‘विकसित आंध्र’ पर की बात

ध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित आंध्र’ के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।

African swine fever: संभल जाएं, ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर’ तबाही मचाने की कर रहा तैयारी

यह संक्रमित (African swine fever) सूअर के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ के प्रत्यक्ष संपर्क में आने पर एक सूअर से दूसरे सूअर में आसानी से फैल सकता है।

मेहनत कर सकता हूं, तो आलसी क्यों बनूं

परिश्रम से जो अपना जी चुराता है, वह कभी अमीर नहीं बन सकता है। मेहनत ही इंसान को दुनिया भर की निधियों का मालिक...

Recent Comments