बॉलीवुड के रोमांटिक कपल बिपाश बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओ में छाए रहते है। जो अपनी तस्वीरें फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। कुछ ही महीनों पहले बने parents बिपाशा और करण की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच हाल ही में बिपाशा और करण ने एक लग्जरी कार खरीदी है। और इस बात की जानकारी बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर दी है। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर खुब वायरल भी हो रहा है। बता दे कि कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी के लिए एक शानदार गिफ्ट के तौर पर इस कार को खरीदा है। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी देवी को Audi Q7 गिफ्ट की है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 84.70 लाख रुपए है.
ये कंपनी की एक लग्जरी SUV है, जो फेसलिफ्ट और पेट्रोल वेरिएंट के साथ आती है। इसी के चलते बिपाशा बासू और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपनी कार कलेक्शन में एक और नई कार को शामिल कर लिया है। वही यूजर्स इस क्लिप पर कमेंट करते हुए बिपाशा और करण सिंह को बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।। क्लिप में बिपाशा और करण अपनी नई कार को दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने केक काटकर इस मोमेंट को सेलिब्रेट किया है।