Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTBJP में शामिल हुए Ashok Chavan, किन कारणों की वजह से छोड़ा...

BJP में शामिल हुए Ashok Chavan, किन कारणों की वजह से छोड़ा कांग्रेस का साथ?

Google News
Google News

- Advertisement -

Ashok Chavan Join BJP : मराठवाड़ा क्षेत्र में अपनी जबरदस्त पकड़ बनाने वाले अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) आज भाजपा में शामिल हो सकते है। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अगर वो भाजपा (BJP) का हाथ थाम लें तो महाराष्ट्र (Maharashtra) में भाजपा की ताकत डबल होने से कोई नहीं रोक सकता है। जानकारी के अनुसार, भाजपा चव्हाण को बतौर सांसद राज्यसभा भेज सकती है।

अशोक चव्हाण

देश के हर राज्य से कांग्रेस को झटके लग रहे है ऐसे में महाराष्ट्र (Maharashtra) कैसे पीछे रह सकता है अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल होने जा रहे है। सोमवार यानी (12 फरवरी) को उन्होंने कांग्रेस (Congress) को अलविदा कह दिया था। मराठवाड़ा क्षेत्र में अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) के नाम का परचम लहरता है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अगर वो भाजपा (BJP) का दामन थाम लेते हैं तो यह महाराष्ट्र में भाजपा और भी ताकतवर हो सकती है। बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें बतौर सांसद राज्यसभा भेज सकती है।

यह भी पढ़ें :अपने बाप से पैसा लाएगा क्या…’ सदन में किसने नीतीश कुमार को सुनाई खरी-खोटी ?

क्या बोले अशोक चव्हाण

अशोक चव्हाण ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा, कि वो भाजपा (BJP) में शामिल होने वाले हैं। साथ ही वह बोले कि,”आज यह मेरे राजनीतिक करियर की नई शुरुआत है। मैं आज उनके कार्यालय में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हम महाराष्ट्र (Maharashtra) के रचनात्मक विकास के लिए काम करेंगे। बता दें, कि अमरावती से निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि 10 से 15 विधायक अशोक चव्हाण के संपर्क में हैं।

अशोक चव्हाण की एंट्री पर बोले फडणवीस

अशोक चव्हाण के भाजपा (BJP) में आने पर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) खुश नज़र आए। साथ ही उन्होंने चव्हाण के कांग्रेस छोड़े जाने पर कहा कि अन्य दलों के कई बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। आगे-आगे देखिए, होता है क्या। आशंका जताई जा रही है कि अशोक चव्हाण समर्थक कई विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट या राकांपा अजीत गुट में जाने को तैयार बैठे हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/


- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana BJP: मोहनलाल बड़ौली ने कहा, हरियाणा में तीसरी बार भी बनेगी डबल इंजन की सरकार

भारतरीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष एवं राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली ने दावा(Haryana BJP: ) किया कि प्रदेश में तीसरी बार...

Train Accident: आज दो राज्यों में ट्रेन हादसा, पढ़िए

Train Accident: छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई ट्रेन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन (Train Accident: ) शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़...

AAP Haryana: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल(AAP Haryana: ) दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी...

Recent Comments