Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTAlmonds Disadvantage: अगर आप भी बादाम खाते हैं तो हो जाए सावधान,...

Almonds Disadvantage: अगर आप भी बादाम खाते हैं तो हो जाए सावधान, जान लें इसके नुकसान

Google News
Google News

- Advertisement -

बादाम कई तरह लके पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें Protein, Vitamins, Omega 3 Fatty Acids, Calcium, Vitamins और fiber जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। बादाम खाने से आपके शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। यदि आप रोजाना बादाम खाते हैं तो इससे आपके ह्रदय की सेहत अच्छी रहती है। इसके साथ ही डायबटीज कंट्रोल करने के लिए भी बादाम मददगार साबित होता है।

इसके आलावा बादाम के सेवन से हमारी त्वचा को भी कई तरह के लाभ होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादाम के सेवन से फायदे ही नहीं बल्कि कई नुकसान भी है। यदि आप इसका अधिक सेवन कर लेते है तो इससे आपको कई तरह के नुक्सान भी हो सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते है की बादाम खाने से आपका स्वास्थय किस तरह प्रभावित होता है।

पथरी में बादाम के सेवन से परहेज करें-
जिन लोगो के किडनी में पथरी है उन लोगो को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बादाम में oxalate अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिस वयक्ति को पथरी है यदि वो अधिक मात्रा में बादाम को सेवन करता है तो इससे उस व्यक्ति को गंभीर नुकसान हो सकतें हैं।

पेट फूलना-
बादाम में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। यदि आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग होने लगती है। जिस कारण से आपको दस्त और पेट दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको बादाम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

पोषक तत्वों का अवशोषण-
क्या आप जानतें है कि बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है और अगर आप इसका अधिक सेवन करतें हैं तो इससे आपके शरीर में iron, zinc और calcium जैसे पोषक तत्वों को अवशोषित करने में परेशानी हो सकती हैं।

विटामिन-E ओवरडोज़-
बादाम विटामिन-E की कमी को पूरा करता है लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में विटामिन-E की ओवरडोज़ हो सकती है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments