Wednesday, March 12, 2025
31.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTभाजपा कर रही लोगों का मानसिक शोषण, सपा नेता ने मोदी सरकार...

भाजपा कर रही लोगों का मानसिक शोषण, सपा नेता ने मोदी सरकार को सुनाई खरी-खोटी

Google News
Google News

- Advertisement -

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता डॉ. उदय नारायण गुप्ता भाजपा पर बरसते हुए नज़र आए। गुप्ता बोले कि भाजपा लोगों की मानसिक स्थिति से खेल रही है और मनोवैज्ञानिक तरीके से जनता का शोषण कर रही है। एक तरफ महंगाई और बेरोजगारी से जनता कराह रही है वहीं दूसरी तरफ भगवान राम को राष्ट्र से जोड़कर राम की राजनीति कर रही है। सपा नेता बोले, देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालात बना रही है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता डॉ. उदय नारायण गुप्ता

सोमवार को सलेमगढ़ बाजार में सपा पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सम्बोधन सपा नेता ने किया और मंच से मोदी सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी, संचालन विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश यादव और कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें : अधीर रंजन चौधरी ने संसद में उठाए सवाल, POK के मुद्दे पर सरकार को घेरा

भाजपा को सत्ता से हटाना जरुरी

खड्डा विधानसभा के नरकहवा में हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि रहे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारियों की मदद से दबा रही है। विरोध करने वाले नेताओं को जेल भेजा रहा है।

समाजवादी पार्टी

देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालत बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाना ही एकमात्र विकल्प है और लोगों को इस गुलामी से आज़ाद कराना भी जरुरी है।

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

क्या तकनीक वाकई महिला किसानों तक पहुँच रही है?

-प्रियंका सौरभडिजिटल तकनीक और छोटे-मोटे हस्तक्षेपों ने भारतीय कृषि में महिलाओं के लिए परिदृश्य को काफ़ी हद तक बदल दिया है। इन नवाचारों ने...

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी

शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो आरोपियो को साइबर थाना सेन्ट्रल की टीम ने...

होली पर हुड़दंगबाजो पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालो के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

थाना पुलिस, यातायात पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की टीम फिल्ड मे रहेगी तैनात, अलर्ट मोड में की जाएगी पुलिस पेट्रोलिंगफरीदाबाद पुलिस की तरफ...

Recent Comments