Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTMaharashtra: बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता पर पुलिस स्टेशन में बरसाई गोलियां,...

Maharashtra: बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता पर पुलिस स्टेशन में बरसाई गोलियां, संजय राउत बोले..

Google News
Google News

- Advertisement -

महाराष्ट्र की राजनीति से सीएम शिंदे (CM Shinde) की पार्टी के नेता को भाजपा विधायक द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। यह सब कुछ पुलिस स्टेशन की चारदीवारी में हुआ। बातों ही बातों में दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) और उनके सहयोगियों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने इस मामले में भाजपा (BJP) विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था, जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला उल्हासनगर का है। पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक और शिवसेना नेता के बीच हुई गोलीबारी की घटना पर महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति गरमा गई है। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने घटना को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : ED की कार्रवाई, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

शिंदे ने किया मजबूर

इस मामले में विधायक का कहना है कि शिंदे (CM Shinde) ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर कर दिया था, सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा आज यह पुलिस स्टेशन में हो रहा है, कल को मंत्रालय में भी हो सकता है। जिस तरह से सीएमओ गुंडों का अड्डा बन गया है, मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं मंत्रालय और सीएमओ में भी हो सकती हैं।’

क्या है पूरा मामला

भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ (Ganpat Gaikwad) और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ (Mahesh Gaikwad) के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया और इतना बढ़ गया कि भाजपा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। घटना के दौरान शिवसेना नेता और उनके एक समर्थक को दो-दो गोलियां लगी हैं। फिलहाल, दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर भाजपा विधायक का दावा है कि दूसरे पक्ष ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की, ऐसे में उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं थी।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments